Newshaat_Logo

पटना में चोरों के हौसलें बुलंद, दारोगा पर बरसाई गोली, घायल अवस्था में दारोगा ने 3 बदमाशों को धर दबोचा

 
patna

बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. अपराधी अलग- अलग तरीकों से घटनाओं को अंजाम दें रहे है. राज्य में लगातार छिनतई, गोलीबारी और लूट की खबरें सामने आती रहती है. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों ने दारोगा को गोली मार दी है. उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है. घटना के बाद पूरे मुहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है. 

बता दें कि पुलिस की टीम रविवार को देर रात चोरी कर रहे अपराधियों को पकड़ने गई थी.  बेउर इलाके में सात की संख्या में बदमाश टेलीकॉम टावर में बैटरी चोरी कर रहे थे. इसी दौरान वहां से दारोगा फूलनराम पुलिस टीम के साथ सूचना मिलने पर वहां पहुंचे थे. तभी बेखौफ बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी। गोली दारोगा फूलनराम के दाहिने हाथ में लगी। 

घटना के बाद भाग रहे अपराधियों में से तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है. आरोपियों के पास से पिस्टल और गोली बरामद हुई है. अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बारे में जानकारी देते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर चार अपराधी भागने में सफल रहे . जल्द उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा