Movie prime

वायरल वीडियो से घिरे पवन सिंह, महिला आयोग का नोटिस- 2 अप्रैल को होगी आमने-सामने सुनवाई

 
वायरल वीडियो से घिरे पवन सिंह, महिला आयोग का नोटिस- 2 अप्रैल को होगी आमने-सामने सुनवाई
Newshaat Desk: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। हरियाणवी मॉडल और एक्ट्रेस अंजलि राघव की शिकायत के बाद मामला अब हरियाणा महिला आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने पवन सिंह को नोटिस जारी करते हुए 2 अप्रैल को फरीदाबाद में पेश होने का निर्देश दिया है।

वायरल वीडियो बना विवाद की जड़
बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले लखनऊ में हुए एक स्टेज शो के दौरान दोनों कलाकार साथ नजर आए थे। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पवन सिंह पर अंजलि राघव को अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस और ट्रोलिंग तेज हो गई।

अंजलि का आरोप—इजाजत के बिना वीडियो वायरल
अंजलि राघव का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान उनकी अनुमति के बिना वीडियो रिकॉर्ड किया गया और बाद में उसे वायरल कर दिया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा और उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि बाद में उनके खिलाफ गलत और भ्रामक प्रचार किया गया।

महिला आयोग सख्त, दोनों पक्षों को बुलावा
आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के मुताबिक, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर सुनवाई की जाएगी।

अब नजरें 2 अप्रैल पर
फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया से निकलकर आधिकारिक जांच तक पहुंच चुका है। 2 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में यह साफ होगा कि यह मामला गलतफहमी का है या फिर किसी बड़े विवाद का रूप ले सकता है।

इस विवाद ने पवन सिंह की छवि पर असर डाला है और अब सभी की नजरें महिला आयोग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।