सासाराम के रेड लाइट एरिया में पुलिस रेड, अफरा-तफरी के बीच खंगाला गया पूरा इलाका
इस अभियान का नेतृत्व डॉ. नेहा कुमारी और दिलीप कुमार ने किया। कई थानों की पुलिस टीम के साथ इलाके की बारीकी से जांच की गई।
पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
छापेमारी के दौरान जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, इलाके में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
नशे की सूचना, लेकिन पुष्टि नहीं
सूत्रों के अनुसार, प्रशासन को कुछ लोगों के नशे में होने की सूचना मिली थी। हालांकि मौके पर जांच के दौरान इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, लेकिन पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई।
अभियान जारी रहेगा
प्रशासन ने साफ किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
लगातार हो रही इन छापेमारियों से साफ है कि प्रशासन अब जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के मूड में है।







