Newshaat_Logo

पटना के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; रेड करने गई पुलिस भी चौंकी, दिल्ली-बंगाल की 10 युवतियां रेस्क्यू

 
पटना के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; रेड करने गई पुलिस भी चौंकी, दिल्ली-बंगाल की 10 युवतियां रेस्क्यू

 

Bihar news: राजधानी पटना के पॉश इलाके में स्‍थ‍ित एक होटल में देह व्‍यापार का धंधा चल रहा है। मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एक होटल का है। छापेमारी में पुलिस ने पश्चिम बंगाल और दिल्ली की 10 महिला एवं युवतियों को रेस्क्यू किया गया। मौके से शराब की बोतलें समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी मैदान इलाके के एक होटल में लंबे समय से संगठित तरीके से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इसके बाद विशेष टीम का गठन कर होटल में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कई कमरों की तलाशी ली गई, जहां से 10 महिला-युवतियों को सुरक्षित बाहर निकालकर संरक्षण में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्क्यू की गई अधिकांश युवतियां पश्चिम बंगाल और दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें किन परिस्थितियों में पटना लाया गया। 

छापेमारी के दौरान होटल से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के आधार पर पुलिस होटल संचालक, दलालों और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। पुलिस होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि होटल संचालकों को इस गतिविधि की जानकारी थी या नहीं। 

सिटी एसपी संकेत कुमार ने बताया कि आपत्‍त‍िजनक सामान मिले हैं। शराब की बोतलें भी मिली हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रथम दृष्‍टया देह व्‍यापार की बातें सामने आ रही हैं। होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।