भागलपुर में STF की बड़ी रेड: मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बनाने वाले 5 कारीगर गिरफ्तार
आधिकारिक जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को STF की विशेष टीम ने जिला पुलिस और पश्चिम बंगाल STF के साथ मिलकर रहमतबाग इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से चल रही हथियार निर्माण यूनिट पकड़ी गई, जहां देसी हथियार तैयार किए जा रहे थे।
मौके से क्या-क्या हुआ बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण मिले। बरामदगी में शामिल हैं:
• 20 अर्धनिर्मित हथियार
• लेथ मशीन
• 2 मिलिंग मशीन
• ड्रिल मशीन
• ग्राइंडर मशीन
• 20 स्लाइड पार्ट्स
• 14 बैरल
• 1 मोटरसाइकिल
• हथियार बनाने के कई अन्य औजार
जांच एजेंसियों का मानना है कि यहां लंबे समय से अवैध हथियार तैयार कर सप्लाई किए जा रहे थे।
कई जिलों से जुड़े आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपी अलग-अलग इलाकों के बताए जा रहे हैं, जिनका संबंध हथियार निर्माण और सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि तैयार हथियार किन-किन जगहों पर भेजे जाने थे और इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।
केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
मामले में मधुसूदनपुर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। STF अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क की बाकी कड़ियों को पकड़ने के लिए आगे भी छापेमारी होगी।
पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी तेज किया जाएगा।







