कटिहार जेल में अचानक रेड से हड़कंप! DM-SP की छापेमारी में कैश और संदिग्ध सामान बरामद
इस औचक कार्रवाई के दौरान जेल के हर वार्ड और सेल की बारीकी से जांच की गई। टीम की मौजूदगी से कैदियों और जेल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।

तलाशी में क्या मिला?
जांच के दौरान कैदियों के पास से भारी मात्रा में नकदी और एक नुकीला बेल्ट बरामद किया गया। सुरक्षा के लिहाज से इसे बेहद खतरनाक माना जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी आखिर जेल के अंदर पहुंची कैसे?
प्रशासन का सख्त रुख
एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह योजनाबद्ध थी और जेल के चप्पे-चप्पे की जांच की गई है। वहीं डीएम आशुतोष द्विवेदी ने साफ कहा कि जेल में अनुशासन बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
फिलहाल बरामद सामानों की जांच की जा रही है और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।







