Newshaat_Logo

हाजीपुर में ठेकेदार की हत्या से मचा हड़कंप, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 48 घंटे में पकड़े जाएंगे हत्यारे

 
हाजीपुर में ठेकेदार की हत्या से मचा हड़कंप, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 48 घंटे में पकड़े जाएंगे हत्यारे

Hajipur News: जिले में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार रामनरेश राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि रामनरेश राय सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। जान बचाने के लिए वह भागकर अपने घर की ओर पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया और घर के पास ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर रूप से घायल रामनरेश राय की मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख, 48 घंटे में गिरफ्तारी का दावा

घटना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने रामनरेश राय की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

संजय सरावगी ने दावा किया कि 48 घंटे के भीतर हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

फिलहाल पुलिस वारदात के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।