Newshaat_Logo

‘इंसाफ कब?’ NEET छात्रा मौत मामले में सड़कों पर गुस्सा, पप्पू यादव के नेतृत्व में CBI दफ्तर का घेराव

 
 ‘इंसाफ कब?’ NEET छात्रा मौत मामले में सड़कों पर गुस्सा, पप्पू यादव के नेतृत्व में CBI दफ्तर का घेराव
Bihar news: NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर आक्रोश फूट पड़ा है। CBI की धीमी जांच से नाराज परिजन और समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

गर्दनीबाग से शुरू हुआ विरोध अब उग्र होता दिख रहा है। आज इनकम टैक्स गोलंबर से CBI कार्यालय तक निकाले गए मार्च में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए और पीड़ित परिवार के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

न्याय के लिए भटक रहा परिवार

परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को अब तक न्याय नहीं मिला है और वे लगातार दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब उन्हें राज्य पुलिस से कोई उम्मीद नहीं रही, इसलिए CBI जांच की मांग की थी, लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी है।

बड़े लोगों की संलिप्तता का आरोप

पप्पू यादव ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इसमें प्रभावशाली लोगों की भूमिका हो सकती है, जिसकी वजह से जांच प्रभावित हो रही है। उन्होंने दावा किया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई, लेकिन अब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

परिवार और प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देरी से ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति का खतरा बढ़ता है और समाज को फिर से ‘निर्भया’ जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि फिलहाल,  पटना में यह मामला बड़ा जनआंदोलन बनता जा रहा है और सबकी निगाहें अब CBI की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।