Movie prime

गीता घाट पर घुमने गईं महिला CO के साथ बदसलूकी, मारपीट और लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

 
co

Bihar: बिहार के रोहतास ज़िले के चर्चित पर्यटन स्थल गीता घाट पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सूर्यपुरा की महिला CO जब अपने सहयोगी रिविलगंज सीओ के साथ घूमने गईं थी। तो कुछ स्थानीय युवकों ने उनके साथ बदसलूकी और हाथापाई के घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बल्कि उनका मोबाइल और  बैग तक छीन लिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी सत्यता की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

क्या हुआ था?

आपको बता दें की बीते गुरुवार की शाम महिला अंचलाधिकारी अपने मित्र (रिविलगंज सीओ) और एक अन्य व्यक्ति के साथ कैमूर पहाड़ी की तलहटी में बसे गीता घाट वॉटरफॉल घूमने गई थीं। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने आपत्तिजनक बातें करनी शुरू कर दीं। जब सीओ और उनके साथी ने विरोध किया तो करीब 7–8 युवक इकट्ठा हो गए, रास्ता रोक लिया और सीओ की गाड़ी पर हमला कर दिया।

गाड़ी के शीशे पर मुक्के मारे गए

  • बाइक गिराकर रास्ता ब्लॉक किया गया। 
  • सीओ का बैग और उनके सहयोगी कौशल कुमार का मोबाइल भी छीन लिया गया। 

वहीं, बाद में वायरल वीडियो में आरोपी दावा कर रहे हैं कि उन्होंने सामान थाने में जमा कर दिया है। वहीं, पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि, 6 युवक दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने CO और उनके सहयोगी के साथ मारपीट और लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर और भी हिंसक हो गए। मौके पर चालक के पहुंचने के बाद भी हमला नहीं रुका।

पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। जिनकी पहचान पवन, सुमन और जैकी के नाम से हुई है। इनसे पूछताछ जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बड़ा सवाल, क्या पर्यटक सुरक्षित हैं?

बिहार का गीता घाट ऐसा स्थान है जहां स्थानीय लोग और पर्यटक सुकून के कुछ पल बिताने आते हैं। लेकिन जब वहां पर एक सरकारी महिला अफसर भी सुरक्षित नहीं है, तो आम लोग खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें?

  • क्या पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की जरूरत नहीं है?
  • क्या महिलाओं की सुरक्षा पर अब भी सवालिया निशान लगे रहेंगे?