Movie prime

मांग में सिंदूर, लाल साड़ी, एक दूसरे के हो गए सोनाक्षी-जहीर, आलोचना कर रहे लोगों का ऐसे किया मुंह बंद

 

लंबे इंतजार के बाद जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की आज यानी 23 को शादी हो गई। शादी के बाद से हर किसी को कपल की पहली झलक का इंतजार था। कपल ने कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की. जहां दोनों के परिवारवाले मौजूद थे और जहीर कागज पर दस्तखत करते दिखाई दिए थे। लोगों ने इन्हें इस खास मौके पर ढेरसारी बधाई भी दी थी। मगर कुछ ऐसे बुद्धिजीवी थे, जो आलोचना करने से बाज नहीं आ रहे थे। इस कारण दोनों ने कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया।

जहीर इकबाल रिसेप्शन पार्टी पार्टी में सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिए। जहीर इकबाल के लुक पर फैंस फिदा हो गए। सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी में बेहद हसीन लग रही थीं। सोनाक्षी सिन्हा के लुक को देखने के बाद फैंस देखते रह गए। 

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकाबल के साथ शादी की फोटोज पोस्ट करते हुए 23 जून को ही शादी करने के पीछे की वजह बताई थी। बताया था कि उन्होंने इसी दिन साल 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। अब वह नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इन तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए थे। जिसने सभी अटकलों पर फुल स्टॉप लगा दिया था, जिसमें दावा किया गया था कि दिग्गज एक्टर अपनी बेटी की शादी से खुश नहीं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि हर पिता बेटी की शादी होने का इंतजार करता है। 'जब उसकी बेटी को उसके द्वारा चुने हुए दुल्हे को सौंप दिया जाता है। मेरी बेटी जहीर के साथ सबसे ज्यादा खुश दिखाई देती है। उनकी जोड़ी सलामत रहे।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल से शादी करने के लिए बहुत ट्रोल किया जा रहा है। लोग हिंदू और मुस्लिम एंगल के कारण आलोचना कर रहे हैं। कुछ तो ये भी कह रहे हैं कि कुछ वक्त बाद सूटकेट, फ्रिज या कुकर में एक्ट्रेस मिलेंगी। वहीं कुछ ये कह रहे हैं कि इनका जल्द ही तलाक हो जाएगा। इन्हीं सबसे परेशान होकर एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया है।