Newshaat_Logo

बस घर के नैचुरल चीजों से बनाएं अपने त्वचा को Glowing और Shinning,आज ही अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये चीजें

निखार आने की जगह प्रोडक्ट्स की लेयरिंग के कारण त्वचा में कई अन्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं. ऐसे में नेचुरल निखार के बारे में आप बिल्कुल भूल ही जाइए. अब क्योंकि स्किन केयर प्रोडक्ट्स का काम स्किन की रक्षा करना है, तो आप इनसे पूरी तरह पल्ला झाड़ भी नहीं सकते हैं.
 
LIFESTYLE
Lifestyle News: निखार आने की जगह प्रोडक्ट्स की लेयरिंग के कारण त्वचा में कई अन्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं. ऐसे में नेचुरल निखार के बारे में आप बिल्कुल भूल ही जाइए. अब क्योंकि स्किन केयर प्रोडक्ट्स का काम स्किन की रक्षा करना है, तो आप इनसे पूरी तरह पल्ला झाड़ भी नहीं सकते हैं.

Lifestyle News: दुनिया में हर कोई खूबसूरत, जवान और फिट रहना चाहता है. फिर चाहे मेल (Male) हो या फिर फीमेल (Female). आज मार्केट में इतने सारे ब्रांड्स आ चुके हैं और हर ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स के इतने सारे advertisement करवाता है कि महिलाओं से लेकर पुरुष तक सोचने पर मजबूर हो जाए कि कौन सा ले कौन सा ना लें. अब अगर कीमत की बात करें तो कीमत भी कोई कम नहीं इतनी की खरीदने के लिए सोचना पड़े. खैर अब तो ये एडवरटाइजमेंट और मार्केटिंग का strategy बनता जा रहा है.

महिलाओं के लिए सुपरफूड हैं ये 5 चीजें, लंबे समय तक रहेंगी फिट, जवान और  स्वस्थ - India TV Hindi

वहीं, त्वचा को चमकाने के लिए आप कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में सभी लोगों के मन में यही उम्मीद होती है कि इतने पैसे खर्चें के बाद हमें मनचाहा निखार मिल जाएगा. हालांकि, सच्चाई इससे बिल्कुल अलग होती है. निखार आने की जगह प्रोडक्ट्स की लेयरिंग के कारण त्वचा में कई अन्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं. ऐसे में नेचुरल निखार के बारे में आप बिल्कुल भूल ही जाइए. अब क्योंकि स्किन केयर प्रोडक्ट्स का काम स्किन की रक्षा करना है, तो आप इनसे पूरी तरह पल्ला झाड़ भी नहीं सकते हैं.

हालांकि, आप इन प्रोडक्ट्स को इफेक्टिव बनाने के लिए त्वचा की ऊपर के साथ-साथ अंदर से भी देखभाल कर सकते हैं. इससे चेहरा चमकने लगेगा और आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट और अफसोस वाली भावना का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट मॉर्निंग डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. इस ड्रिंक के बारे में जानकारी न्यूट्रिशनिस्ट हिना ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में दी है. आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

LIFESTYLE

अगर आप सुबह खाली पेट अदरक और हल्दी वाली चाय का सेवन करते हैं, तो शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है. ये चाय इम्यूनिटी को भी बढ़ाती है. इससे आप की स्किन की सूजन कम होती है और त्वचा में निखार आता है. इसे बनाने की विधि:

LIFESTYLE

1 कप पानी उबालें.
½ छोटा चम्मच हल्दी और 1½ छोटा चम्मच कसा हुआ अदरक डालें.
5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, छान लें और घूंट-घूंट करके पीएं.

LIFESTYLE

एप्पल विनेगर के साथ दालचीनी का पानी
एप्पल विनेगर और दालचीनी का पानी त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करता है. इससे मुंहासे और संक्रमणों को कम करने में मदद मिलती है.ये डेड सेल्स को हटाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है. इससे पाचन में फायदा होता है और शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है. इसे बनाने के लिए विधि:

LIESTYLE

लौकी का रस
ये ड्रिंक पाचन को सुधारने में मदद करती है. इससे सूजन को शांत किया जा सकता है. शरीर डिटॉक्सिफाई होता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है. इसे बनाने की विधि:

लौकी को छीलकर काट लें.
½ कप पानी के साथ मिला लें.
इसे मिक्सी में पीसकर छान लें, घूंट-घूंट कर पिएं.

LIESTYLE

एलोवेरा का पानी पीने के फायदे
एलोवेरा के पानी में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं. ये बॉडी को डिटॉक्स करती हैं, हाइड्रेट करती हैं और लिवर के कार्य में सहायता करती हैं. इससे सूजन को कम किया जाता है, जो त्वचा में निखार लाने का काम करता है. इसे बनाने के लिए विधि:

1 कप पानी और 2 बड़े चम्मच एलो जेल मिलाएं.
इन्हें चिकना होने तक ब्लेंड करें.
इस तैयार हुए ड्रिंक को तुरंत परोसें.

LIESTYLE

चमकती त्वचा के लिए क्या पिएं?

ग्रीन टी के फायदे
ग्रीन टी पीने से स्किन को फायदा होता है. ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, इससे गट हेल्थ भी अच्छी रहती है. बता दें कि गट हेल्थ के अच्छे रहने से त्वचा में नेचुरल निखार आता है. इसके साथ ही, ग्रीन टी फोकस बढ़ाने में मदद करती है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण बॉडी सेल्स की रक्षा करते हैं. इसे बनाने के लिए विधि:

1 हरी चाय की थैली.
1 कप गर्म पानी (उबलता नहीं)
5-10 मिनट के लिए डुबोएं, फिर निकाल लें और घूंट-घूंट करके पिएं.