Newshaat_Logo

20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का शुभारंभ, 14 से 17 अक्टूबर तक होगा कार्यक्रम

Jharkhand Desk: रांची में 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया हैं. इसका शुभारंभ आज से 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक जैप 1 ग्राउंड में इसका आयोजन गया हैं. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल मौजूद हैं. 
 
JHARKHAND NEWS

Jharkhand Desk: रांची में 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया हैं. इसका शुभारंभ आज से 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक जैप 1 ग्राउंड में इसका आयोजन गया हैं. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल मौजूद हैं. 

उद्घाटन समारोह में राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि- मुझे आज झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट 2025 के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. यह आयोजन केवल कुशलता, अनुशासन और दक्षता का परिचय नहीं है, बल्कि यह हमारे पुलिसकर्मियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सहयोग और टीम भावना को भी सशक्त करता है. इस ड्यूटी मीट में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ और यह अपेक्षा करता हूँ कि आप सभी अपने कौशल, समर्पण और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे.

ड्यूटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानून भारत की न्याय व्यवस्था में ऐतिहासिक और व्यापक सुधार का प्रतीक हैं. मैं इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों से यह अपेक्षा करता हूँ कि वे इस आयोजन से जो भी सीखें, उसका उपयोग अपने अनुसंधान कार्यों और पुलिस सेवा में दक्षता बढ़ाने के लिए करें. जब भी पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा से किसी शहीद का पार्थिव शरीर आता है और मैं उनके परिजनों से मिलता हूँ, तो शब्द कम पड़ जाते हैं. हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है.  नक्सली गतिविधियों में संलिप्त लोगों को हमें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना होगा, उन्हें शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना होगा. जनता पुलिस को अपनी सुरक्षा की सबसे मजबूत कड़ी मानती है, अतः यह हमारा कर्तव्य है कि उनके इस विश्वास को कभी टूटने न दें.

ड्यूटी

मुख्य अतिथि संतोष गंगवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी कार्य कुशलता और कार्य दक्षता व टीम भावना विकसित होगी. अपराध नियंत्रण या आपदा में झारखंड पुलिस बेहतर कार्य कर रही है. विधि व्यवस्था और नागरिकों में शांति के लिए पुलिस बढ़िया काम कर रही है. पुलिस और जनता के बीच संबंध को मजबूत बनाएं.

झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का भव्य उद्घाटन, राज्यपाल बने मुख्य अतिथि  | Johar LIVE

जनता से ऐसा संबंध बनाए की पुलिस थाने में शिकायत लेकर जाने में डरे नहीं. गंगवार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लाये गए तीन नए कानून से पुलिस को काफी मदद मिल रहा होगा. चाईबासा में नक्सलियों की दिशा में पुलिस को बेहतर कार्य करने की जरूरत रहे. 

इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर विजेता हुए प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं. इसमे 12 विषयों की परीक्षा होगी। इसमे पुलिस फोटोग्राफी, फिंगर प्रिंट, साक्ष्य संकलन, उनकी पैकेजिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान के सभी पहलुओं पर पुलिस अधिकारियों की दक्षता की परख होगी.