Newshaat_Logo

44°C तापमान और 50 KM/घंटा की रफ्तार से हवाएं, झारखंड में मौसम का कहर..रांची में बारिश तो पलामू में भीषण लू से हालात बिगड़े

Ranchi: मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पलामू, गढ़वा और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लू लगने का खतरा लगातार बढ़ रहा है.
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ भीषण गर्मी, तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल रही हैं. राजधानी रांची में जहां बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं, वहीं पलामू में सूरज आग उगलता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे राज्य के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं.

बिहार-झारखंड में भीषण लू का अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में होगी तूफानी बारिश,  जानें देशभर का मौसम - weather update 29 april imd issued heatwave alert in  bihar jharkhand and rainfall ...

44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पलामू, गढ़वा और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लू लगने का खतरा लगातार बढ़ रहा है.

Tomorrow Weather | IMD Weather Warning | दिल्ली से बिहार-बंगाल तक 'जानलेवा'  गर्मी, 44℃ तक पहुंचा पारा, 11 राज्यों में बारिश, IMD की चेतावनी - News18  हिंदी

50 किमी प्रतिघंटा तक चलेंगी हवाएं

राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन हवाओं के साथ कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी चल सकती है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। खासकर कच्चे मकानों, होर्डिंग्स और पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है.

गुजरात से हिमाचल की ओर बढ़ रहा बिपरजॉय, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी - biparjoy  moving from gujarat to himachal thunderstorm alert issued-mobile

झारखंड के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

आज पलामू प्रमंडल के जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रहने की संभावना है. जहां डालटनगंज (पलामू) राज्य का सबसे गर्म इलाका रह सकता है. यहां का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी भीषण गर्म हवाएं चलने की आशंका है. रांची मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है. वहीं, दोपहर के समय लू चल सकती है और बाहर निकलने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

रांची मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और रामगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन जिलों में बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है. जहां बारिश की वजह से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और बोकारो जिलों में तेज आंधी और तूफान की संभावना जताई गई है. इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जगह पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की आशंका भी बनी हुई है. रांची मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है.

दिल्ली-NCR के मौसम पर अगले 48 घंटे भारी, बारिश-आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़ें  हर अपडेट - weather updates delhi ncr mizoram himachal pradesh rajasthan  jaipur rain imd ntc - AajTak

झारखंड में यहां भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट

आज झारखंड में सबसे गर्म जिला पलामू, गढ़वा और चतरा हैं. इन जिलों का अधिकतम तापमान 41-43°C तक रह सकता है. इसके अलावा यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, सबसे कम रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और सिमडेगा का रहने वाला है. यहां का अधिकतम तापमान 37-39°C और न्यूनतम 24-26°C के आसपास रहने वाला है. इसके अलावा गढ़वा, पलामू और चतरा लू चलने की संभावना है.

हरियाणा में गर्मी का कहर, 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, सिरसा बना सबसे गर्म  जिला

जानें बीते दिन कहां थी सबसे ज्यादा गर्मी

बीते दिन झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला. जहां राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं, कुछ जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं, पलामू जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा है. यहां डाल्टनगंज का तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया गया . जो कि झारखंड में सबसे अधिक तापमान माना गया.