Movie prime

2005 बैच के झारखंड पुलिस के कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, Introgation में लगी पुलिस

Palamu: कांस्टेबल शिव कुमार रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव के रहने वाले थे. वह रेहला थाना क्षेत्र के बीमोड़ के पास एक गांव जा रहे थे, इसी क्रम में वह नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए...
 
Accident Case
Palamu: जिले के सड़क हादसे में स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल शिव कुमार रवि की मौत हो गई है. वह 2005 बैच के झारखंड पुलिस के कांस्टेबल थे. स्पेशल ब्रांच में फिलहाल वह पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में तैनात थे. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
कांस्टेबल शिव कुमार रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव के रहने वाले थे. वह रेहला थाना क्षेत्र के बीमोड़ के पास एक गांव जा रहे थे, इसी क्रम में वह नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए.
ग्रामीण एवं परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया था.
रिम्स ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई. शिव कुमार को सिर और पैर में गंभीर रूप से चोट लगी थी. शव का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव को पलामू लाइन में लाया जाएगा. जहां अंतिम सलामी दी जाएगी.
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू के सार्जेंट मेजर सुरेश कुमार राम समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए. शिवकुमार रवि के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
सड़क हादसे में कांस्टेबल शिव कुमार रवि की मौत हुई है. पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस लाइन में कांस्टेबल को सलामी दी जाएगी. मामले में मृतक की पत्नी का बयान दर्ज किया गया है:- सार्जेंट मेजर सुरेश कुमार राम