लुगुबुरु में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 26वें अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन में पहुंचे CM
बोकारो के ललपनिया स्थित लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ में 26वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन का आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में शामिल होकर मंच से संबोधित कर रहे हैं. सोहराय कुनामी के अवसर पर आयोजित महासम्मेलन में झारखंड समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. आयोजन स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं.
Nov 24, 2026, 17:39 IST
Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो के ललपनिया स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ पहुंच चुके हैं। यहां आयोजित 26वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं और मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे हैं।
सोहराय कुनामी के पावन अवसर पर आयोजित इस महासम्मेलन में झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह से ही आयोजन स्थल पर लोगों के आने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
महासम्मेलन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी की गयी हैं।







