झारखंड के युवाओं को नौकरी का तोहफा! CM हेमंत सोरेन सोमवार को बांटेंगे नियुक्ति पत्र
Ranchi: झारखंड के युवाओं के लिए सोमवार का दिन खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में सुबह 11:30 बजे से किया जाएगा।

प्रशिक्षण पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी
जानकारी के मुताबिक, कल्याण विभाग और प्रेझा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अभ्यर्थियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
मंत्री और अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
इस समारोह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन भी शामिल होंगे। इसके अलावा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
युवाओं के रोजगार पर सरकार का फोकस
इस आयोजन को युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति पत्र मिलने से अभ्यर्थियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।







