Movie prime

रामनवमी पर निकले भव्य जुलूस, अखाड़ा दलों ने दिखाया शौर्य और कौशल..रामनवमी पर भक्ति और परंपरा का संगम

Giridih: देर रात से ही रामनवमी का जश्न पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू हो गया. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जय श्रीराम के नारों से माहौल गूंजता रहा. इस अवसर पर 700 से अधिक जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए. जुलूसों में पारंपरिक वेशभूषा में युवाओं और अखाड़ा दलों ने लाठी, तलवार, भाला जैसे पारंपरिक हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाए. ढोल-नगाड़ों और धार्मिक गीतों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए. जगह-जगह राम दरबार, हनुमान जी और देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं.

 
JHARKHAND GIRIDIH

Giridih: जिले में रामनवमी को लेकर चारों तरफ माहौल भक्तिमय बना हुआ है. श्रीराम के जन्मोत्सव का पर्व रामनवमी जिले में धूम-धाम से मनाया जा रहा है. चारों तरफ भक्ति गीत बज रहे हैं. वहीं जगह-जगह अखाड़े सजे हुए हैं. पुरानी परंपरा के अनुसार अष्टमी की रात को ही जिले के अलग-अलग स्थानों पर जुलूस निकलते हैं. फिर जुलूस एक जगह एकत्रित होकर अखाड़ा का आयोजन होता है. गिरिडीह शहर के बड़ा चौक के अलावा कोयलांचल के महेशलुंडी, करहरबारी समेत विभिन्न पंचायतों में अखाड़े सजे हुए हैं. अखाड़े में परंपरागत हथियारों से करतब किया गया.

पर्व को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हर एक संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. जिस इलाके से जुलूस को गुजरना है, वहां की छतों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है. जबकि पुलिस की गश्ती दल भी लगातार भ्रमण कर रही है. जुलूस के दौरान लोग जय श्री राम और बजरंगबली का जयकारा कर रहे हैं.

अष्टमी की रात से निकल रहे जुलूस और बड़ा चौक में सजे अखाड़ा के दौरान गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव के साथ-साथ एसपी डॉ बिमल कुमार भी डटे रहें. प्रशासन के द्वारा बनाए गए मंच से दोनों अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जाती रही है. वहीं कंट्रोल रूम से पूरे जिले का रिपोर्ट भी पदाधिकारी से लेते रहे.

ramnavami julus in giridih

जिले में निकला 700 से ज्यादा जुलूस

गिरिडीह में रामनवमी के दिन जिले भर के सभी प्रखड़ों को मिलाकर 700 से अधिक जुलूस निकाले जाते हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकस रहती है. गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल ने बताया कि जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं.