Newshaat_Logo

सुरक्षा का जिम्मेदार बना दरिंदा, छात्रा से छेड़छाड़ के बाद भीड़ के गुस्से का शिकार जवान

Ranchi: लालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा अपने मोरहाबादी स्थित कॉलेज से करमटोली चौक होते हुए डॉक्टर एसएन यादव वाली गली से घर लौट रही थी. इसी दौरान देश सेवा से जुड़े जवान ने अचानक उसे पीछे से आकर पकड़ लिया और गलत हरकत कर फरार होने लगा. मौके पर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और जवान को धर दबोचा.
 
JHARKHAND

Ranchi: राजधानी रांची में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. एक जवान ने बीच सड़क पर एक कॉलेज की छात्रा के साथ सरेआम छेड़खानी की. हालांकि मौके पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. यह घटना रांची के लालपुर थाना क्षेत्र की है.

police-constable-molested-student-in-ranchi

क्या है पूरा मामला

दरअसल, लालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा अपने मोरहाबादी स्थित कॉलेज से करमटोली चौक होते हुए डॉक्टर एसएन यादव वाली गली से घर लौट रही थी. इसी दौरान देश सेवा से जुड़े जवान ने अचानक उसे पीछे से आकर पकड़ लिया और गलत हरकत कर फरार होने लगा. मौके पर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और जवान को धर दबोचा.

जमकर हुई पिटाई

जैसे ही लोगों को जवान की हरकतों के बारे में जानकारी मिली, लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया. लोगों ने जवान को पीट-पीटकर लगभग अधमरा कर दिया. इसी बीच मामले की जानकारी लालपुर पुलिस को मिली, जिसके बाद जवान को भीड़ से बचाया गया. मामले को लेकर लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार भी कर लिया है.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जवान के द्वारा कॉलेज छात्रा से की गई छेड़खानी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में जवान की निर्लज्जता साफ दिखाई दे रही है.

जेल भेजा गया

लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.