Newshaat_Logo

सुरक्षा और विकास दोनों को मिलेगा बल: पलामू के रेड कॉरिडोर क्षेत्र में 103 करोड़ की सड़क बनेगी, सांसद की पहल रंग लाई...

Palamu: पलामू सांसद ने रोड की मंजूरी के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है. ब्रह्मोरिया कजरू कलां रोड बन जाने के बाद 25 से भी अधिक गांवों को सीधे तौर पर फायदा होगा. कजरू कलां के इलाके में जाने के लिए फिलहाल 60 से 65 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है रोड बनने के बाद या घटकर 40 से 45 किलोमीटर हो जाएगा.
 
Central-government-approved-construction-of-road-from-nawabazar-block-to-kajru-kala-in-palamu

Palamu: जिला पलामू के नावाबाजार प्रखंड से पांडु प्रखंड के कजरु कला तक रोड के लिए केंद्र की सरकार ने 103 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. यह रोड कभी नक्सल गतिविधि के लिए चर्चित रहा था. अब इस इलाके की तस्वीर बदलने वाली है. दरअसल पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी और रोड को लेकर अपनी बात रखी थी.

सड़क निर्माण को दी गई मंजूरी

पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम की पहल पर भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) से सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है.

रोड बन जाने से आवागमन सुगम होगा- विष्णुदयाल राम

23.615 किलोमीटर रोड के लिए केंद्र सरकार ने 103.608 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है. पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि रोड बनाने की मांग लंबे समय से हो रही थी, रोड जर्जर होने के कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था. अब रोड बन जाने से आवागमन सुगम होगा और इलाके में विकास के नए द्वार भी खुलेंगे.

ग्रामीणों को सीधे तौर पर फायदा होगा

पलामू सांसद ने रोड की मंजूरी के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है. ब्रह्मोरिया कजरू कलां रोड बन जाने के बाद 25 से भी अधिक गांवों को सीधे तौर पर फायदा होगा. कजरू कलां के इलाके में जाने के लिए फिलहाल 60 से 65 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है रोड बनने के बाद या घटकर 40 से 45 किलोमीटर हो जाएगा.