Movie prime

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को लेकर आए कोर्ट के फैसले के बाद आप कार्यकर्ताओं का रांची में न्याय जश्न यात्रा, जानिये पूरा मामला

Ranchi: आम आदमी पार्टी के झारखंड मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा ने कहा कि जब केंद्र की मोदी सरकार उनके नेता अरविंद केजरीवाल से लोकतांत्रिक लड़ाई नहीं जीत सकी. तो उसने सीबीआई का इस्तेमाल कर एक षड्यंत्र रचा. जिसमें उनके नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाकर मुकदमा किया गया.
 
Ranchi

Ranchi: शराब घोटाला मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर दी गयी राहत पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं.

रांची में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रांची विश्वविद्यालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक न्याय जश्न यात्रा निकाली. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर उनके नेताओं को षड्यंत्र रचकर शराब नीति घोटाले में फंसाया गया था.

आम आदमी पार्टी के झारखंड मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा ने कहा कि जब केंद्र की मोदी सरकार उनके नेता अरविंद केजरीवाल से लोकतांत्रिक लड़ाई नहीं जीत सकी. तो उसने सीबीआई का इस्तेमाल कर एक षड्यंत्र रचा. जिसमें उनके नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाकर मुकदमा किया गया.
प्रभात शर्मा ने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट के आये फैसले और सीबीआई के खिलाफ की गई टिप्पणी से साफ है कि कैसे एक साजिश के तहत उनके कट्टर और खांटी ईमानदार नेता अरविंद केजरीवाल का चरित्र हनन किया गया. उन्हें जेल भेजकर यातनाएं दी गयी. जिस शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यकाल में दिल्ली में सरकारी शिक्षा की सूरत बदल गयी, गरीबों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने लगी, उस शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया को भी साजिश के तहत सिर्फ इसलिए फंसाया गया क्योंकि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से आप को परास्त नहीं कर पा रही थी. उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से साफ हो गया कि आम आदमी पार्टी एक ईमानदार पार्टी है और वह आम लोगों के हितों की राजनीति करती है.
न्याय यात्रा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने भाग लिया. जिनमें मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी शिव चरण गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि यह निर्णय सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है. उन्होंने न्यायपालिका के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश की न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है.
प्रदेश प्रभारी ने यह भी कहा कि राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी नेताओं को बदनाम करने का जो प्रयास किया गया था, वह न्यायालय के निर्णय से पूरी तरह निराधार साबित हुआ है. आम आदमी पार्टी सत्य और पारदर्शिता की राजनीति में विश्वास रखती है तथा भविष्य में भी जनता के मुद्दों के लिए संघर्षरत रहेगी.