Newshaat_Logo

SIR के दौरान झारखंड में गायब वोटरों की भरमार, BLO के लिए सिरदर्द बने अधूरे गणना प्रपत्र

Ranchi: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे SIR अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं और गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं. लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता मिल रहे हैं, जो वर्षों पहले दूसरे शहरों या राज्यों में पलायन कर चुके हैं, नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर रहते हैं, या संबंधित पते पर उपलब्ध नहीं हैं.
 
RANCHI

Ranchi: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लापता मतदाता (Missing Voters) बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं. राज्य के लगभग हर मतदान केंद्र पर ऐसे मतदाताओं के सैकड़ों गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) पड़े हैं, जिन्हें अब तक जमा नहीं कराया जा सका है. इससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम प्रभावित हो रहा है.

sir-in-jharkhand-many-voters-in-urban-areas-not-available-at-addresses-listed-on-their-voter-lists

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे SIR अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं और गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं. लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता मिल रहे हैं, जो वर्षों पहले दूसरे शहरों या राज्यों में पलायन कर चुके हैं, नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर रहते हैं, या संबंधित पते पर उपलब्ध नहीं हैं. कई मामलों में परिवार भी उनके वर्तमान ठिकाने की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं.

गणना प्रपत्र भरने का निर्धारित समय समाप्त होने में अभी 10 दिन हैं, जिसमें से बीएलओ द्वारा 65.64% यानी कुल 1,73,70,620 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो गया है.

जबकि बीएलओ द्वारा घर–घर जाकर 97.81% यानी कुल 2,58,82,942 मतदाताओं तक बीएलओ द्वारा एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराए जाने का दावा किया जा रहा है. मगर हकीकत यह है कि शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाता अपने वोटर लिस्ट में दर्ज पता पर उपलब्ध ही नहीं हैं. ऐसे में इन मतदाताओं को ढूंढना बीएलओ के लिए बड़ी चुनौती है.

हालत यह है कि मोबाइल फोन से संपर्क करने के बावजूद वोटर गणना प्रपत्र प्राप्त करने नहीं पहुंच रहे हैं. रांची के मतदान केन्द्र संख्या 301 के बीएलओ दीपक बताते हैं कि उनके बूथ पर करीब 850 वोटर हैं, जिसमें से 150 लापता हैं.

इसी तरह बूथ संख्या 351 के बीएलओ विमला कुजूर बताती हैं कि उनके बूथ पर करीब 1180 वोटर हैं, जिसमें से 337 अब तक लापता हैं. ये वोटर निर्धारित पता पर उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में समय समाप्त होने के बाद सूची बनाकर चुनाव आयोग को भेजा जाएगा. ईटीवी भारत से बात करते हुए बीएलओ विमला कुजूर कहती हैं कि गणना प्रपत्र देने के बावजूद अधिकांश वोटर खुद से फॉर्म नहीं भरते हैं, हमें ही भरना पड़ता है.

sir-in-jharkhand-many-voters-in-urban-areas-not-available-at-addresses-listed-on-their-voter-lists

मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए–2 की बैठक

चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सूची में एएसडीडीएफ सूची के अंतिम प्रकाशन हेतु सभी मतदान केंद्रों पर 22 जुलाई को बीएलओ एवं बीएलए–2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है. इसमें वैसे मतदाता जो अपना फॉर्म भरकर एवं हस्ताक्षर कर अपने बीएलओ को जमा करेंगें, केवल उनका ही नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाले मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन में शामिल होगा.

sir-in-jharkhand-many-voters-in-urban-areas-not-available-at-addresses-listed-on-their-voter-lists

शहरी क्षेत्रों में लगाया जाएगा विशेष कैंप

इधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि अभी भी शहरी मतदाताओं के द्वारा एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करने की गति धीमी है. इसे गति देने एवं अधिक से अधिक बचे हुए मतदाताओं को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की सहूलियत और शत्-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 20 जुलाई 2026 को राज्य के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

sir-in-jharkhand-many-voters-in-urban-areas-not-available-at-addresses-listed-on-their-voter-lists

इस कैंप के माध्यम से शहरी मतदाता आसानी से अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं एवं बचे हुए मतदाता जिन्हें किसी कारण से अभी भी एन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त नहीं हुए हैं, वे इस विशेष कैंप में जाकर प्राप्त कर सकते हैं.

बोकारो में एसआईआर को लेकर विशेष व्यवस्था

जिला प्रशासन ने बोकारो में वोटरों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 अभियान के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए समाहरणालय में 24×7 हेल्पलाइन कॉल सेंटर की शुरुआत की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया. खास बात यह रही कि हेल्पलाइन पर आई पहली कॉल का जवाब खुद डीईओ सह डीसी ने दिया और मतदाता की शंकाओं का समाधान किया.

हेल्पलाइन के शुभारंभ के तुरंत बाद पहली कॉल 36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र के चास निवासी तापेश कुमार की आई. उन्होंने गणना प्रपत्र और पहले हुए एसआईआर के दौरान की गई मैपिंग को लेकर अपनी बात रखी, जिस पर डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा ने पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाया.

इस मौके पर उपायुक्त ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि यदि उन्हें गणना प्रपत्र प्राप्त करने, भरने, जमा करने या एसआईआर से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता चाहिए तो वे 24×7 हेल्पलाइन से सहायता ले सकते हैं.