एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई, साहिबगंज के बरहरवा में घूसखोरी के आरोप में एमओ गिरफ्तार, रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया...
Sahibganj: डीलरों से हर महीने 5 हजार रुपये अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछायाडीलर एसोसि एशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम को तय योजना के तहत पैसे देकर एमओ के पास भेजा गया. जैसे ही उन्होंने राशि सौंपी,पहले से घात लगाए टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया.
Mar 19, 2026, 15:08 IST
Sahibganj: जिले के बरहरवा प्रखंड में दुमका एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई प्रखंड मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
डीलरों से हर महीने 5 हजार की करता था वसूली
जानकारी के अनुसार, डीलरों से हर महीने 5 हजार रुपये अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछायाडीलर एसोसि एशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम को तय योजना के तहत पैसे देकर एमओ के पास भेजा गया. जैसे ही उन्होंने राशि सौंपी,पहले से घात लगाए टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया.
एसीबी कर रही पूछताछ
बताया जा रहा है कि नंदन कुमार की नियुक्ति करीब दो महीने पहले ही हुई थी और यह उनकी पहली पोस्टिंग थी. गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम उन्हें अपने साथ दुमका ले गई, जहां पूछताछ जारी है. इस कार्रवाई के बाद डीलरों में राहत की भावना है, वहीं पूरे बरहरवा क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.







