जेल से निकलते ही फिर शुरू कर देता था अपराध, 13 बार सलाखों के पीछे जा चुका आरोपी रांची में गिरफ्तार
Ranchi: कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी एक शातिर अपराधी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी अब तक 13 बार जेल जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसने अपराध का रास्ता नहीं छोड़ा. उसकी गतिविधियों से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों की पुलिस लंबे समय से परेशान थी.
![]()
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी, ठगी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं. जेल से बाहर आने के बाद वह लगातार अपना ठिकाना बदलता था और पुलिस को चकमा देने की कोशिश करता था. झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में चोरी को अंजाम देने वाला शातिर संतोष राठौर पुलिस के हत्थे चढ़ा है. राठौर आदतन अपराधी है और अब तक 13 बार जेल की हवा खा चुका है.
पुंदाग से हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार पुलिस बुधवार की रात रांची के पुंदाग इलाके में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान शातिर चोर संतोष पकड़ा गया. गिरफ्तार शातिर चोर संतोष कुमार राठौर उर्फ राठौर ओडिशा के सुंदरनगर जिले के उदितनगर का रहने वाला है.
दरअसल, पुंदाग निवासी रिंटू सिंह के घर में तीन दिन पहले चोरी की घटना हुई थी. मामले में पुंदाग ओपी में सात जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने जांच शुरू की. सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर पता चला कि एक बाइक सवार ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

चोरी के लाखों रुपये के जेवर बरामद
जिसके बाद पुंदाग पुलिस की टीम हर इलाके में वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी क्रम में मंगलवार की रात संतोष पकड़ा गया. गिरफ्तारी के बाद संतोष के पास से चोरी के लाखों रुपये के जेवरात भी बरामद किया है.

पहले चुराई थी बाइक, फिर घर में की चोरी
रांची पुलिस की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार शातिर चोर संतोष उर्फ राठौर से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. उसने पुलिस को बताया कि कोई भी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए वह पहले बाइक की चोरी करता है, फिर घरों की रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देता था. रांची के पुंदाग में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए हजारीबाग से काली रंग की बाइक की चोरी की थी. जिसे लेकर वह रांची पहुंचा था और उसी बाइक से रेकी करने के बाद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था.
13 बार जेल जा चुका है शातिर संतोष राठौर
शातिर चोर संतोष रोठौर 13 बार जेल जा चुका है. वह राउरकेला में आठ बार, रायपुर में दो बार, रांची के होटवार जेल में एक बार और छत्तीसगढ़ जेल भी एक बार गया है. इसके अलावा आरोपी के खिलाफ रांची में अरगोड़ा में तीन, पुंदाग में एक और बरही में एक केस दर्ज है.
रात में दो से तीन बजे के बीच करता था चोरी
पुंदाग ओपी पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी रात के दो से तीन बजे के बीच कोई भी चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था. आरोपी राठौर ने पुलिस को यह भी बताया कि चोरी करने से पहले दिन में वह बाइक से रेकी करता है. यह देखता था कि किस घर में ताला बंद है. शाम तक अगर उस घर में ताला लगा रहा तो रात में बाइक से उस घर में पहुंचकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था.
काला लिबास और काली बाइक का इस्तेमाल
पुलिस के मुताबिक शातिर राठौर काला लिबास पहनकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था. यहां तक कि वह चोरी के लिए काली बाइक ही चुराया करता था.

आरोपी के पास से बरामद कैश. (फोटो-ईटीवी भारत)
9 मई को छत्तीसगढ़ के जेल से छूटा था
पुलिस के मुताबिक आरोपी संतोष दो साल बाद छत्तीसगढ़ के जेल से नौ मई को छूटा था. वहां से निकलने के बाद वह सीधे हजारीबाग गया. बाइक चोरी करने के बाद वह सीधे रांची के रातू चटकपुर पहुंचा, वहां पर किराए पर एक मकान लेकर रहने लगा. इसी दौरान वह रेकी के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था.







