Newshaat_Logo

अदिति मिस्ट्री बरकरार: रांची पुलिस का बड़ा ऐलान, सही सूचना देने वाले को ₹50 हजार इनाम

Ranchi: रांची पुलिस ने बच्ची के संबंध में सूचना देने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अदिति पांडे के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
 
JHARKHAND

Ranchi: सदर थाना क्षेत्र से लापता 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. बच्ची शनिवार यानी 9 मई की शाम से गायब है. घटना के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं रांची पुलिस बच्ची की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है.

रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर के खोहरा टोली से 18 माह की एक बच्ची  के लापता होने का मामला सामने आया हैं. बच्ची के लापता होने के बाद ...

अब तक कोई सुराग नहीं मिला

सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली में रहने वाली अदिति पांडे शनिवार शाम करीब 4:30 बजे से 5 बजे के बीच अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई. काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

घटनास्थल के पास एक बड़ा नाला भी बहता है, जिसके कारण पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों की मदद से आसपास के इलाकों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस बच्ची की तलाश में पूरी गंभीरता से जुटी हुई है. लोकल इनपुट को एक्टिव किया गया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है.

पुलिस ने की 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा

इधर, रांची पुलिस ने बच्ची के संबंध में सूचना देने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अदिति पांडे के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

संपर्क नंबर

  • रांची एसएसपी – 9431706136
  • सिटी एसपी – 9431706137
  • सदर डीएसपी – 9431102090
  • सदर थाना प्रभारी – 9431706160

रांची पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि '18 माह की मासूम अदिति को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाने में सहयोग करें. आपकी एक सूचना बच्ची को उसके माता-पिता से मिला सकती है.'