Newshaat_Logo

साफ-सफाई को लेकर प्रशासन सक्रिय, हजारीबाग में लोगों से लिया गया स्वच्छता फीडबैक

Hazaribagh: स्वच्छता फीडबैक अभियान भारत सरकार के 'स्वच्छ भारत मिशन' और 'स्वच्छ सर्वेक्षण' का एक प्रमुख हिस्सा है. इसका उद्देश्य नागरिकों से उनके इलाके में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था पर सीधे उनकी राय और सुझाव मांगना है ताकि शहरों और स्थानीय निकायों की स्वच्छ रैंकिंग तय की जा सके.
 
HAZARIBAGH

Hazaribagh: स्वच्छ भारत मिशन भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. जिसके तहत लोगों को स्वच्छता की प्रति जागरूक किया जाता है. इस अभियान के तहत स्वछता फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है. हजारीबाग में भी इसे लेकर लोगों में उत्साह है. दूसरी ओर जनप्रतिनिधि स्वयं सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं. ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंच सके.

Swachhta Feedback Campaign

स्वच्छता फीडबैक अभियान भारत सरकार के 'स्वच्छ भारत मिशन' और 'स्वच्छ सर्वेक्षण' का एक प्रमुख हिस्सा है. इसका उद्देश्य नागरिकों से उनके इलाके में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था पर सीधे उनकी राय और सुझाव मांगना है ताकि शहरों और स्थानीय निकायों की स्वच्छ रैंकिंग तय की जा सके. इसे लेकर हजारीबाग में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है.

महापौर अरविंद कुमार राणा के नेतृत्व में इंटर साइंस कॉलेज के समीप स्थित तालाब एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, वार्ड पार्षद, सफाई कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे. महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है और हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में इसकी शुरुआत इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र से की गई है.

नगर निगम के महापौर अरविंद राणा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में स्थान बढ़ने से हजारीबाग को विशेष पैकेज मिलेगा. इस कारण हर एक व्यक्ति को इस सर्वे का हिस्सा बनना चाहिए. महज 2 मिनट का यह काम है जो उन्हें अपने स्मार्टफोन से करना है. स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया है. यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा रखना है.