Movie prime

SSP के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने अपनी हड़ताल वापस ली, काम पर लौटें अधिवक्ता...

Dhanbad: धनबाद बार एसोसिएशन और एसएसपी प्रभात कुमार के बीच हुई वार्ता के दौरान कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया. एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि फिलहाल दीवार की जगह एक अस्थायी गेट लगाया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं का आना-जाना पहले की तरह सुचारू रह सके...
 
Dhanbad Bar Association Road Closure Sparks Lawyer Protest, Judicial Work Halt Threat

Dhanbad: बार एसोसिएशन और पंचकर्म भवन के बीच रास्ते को बंद किए जाने के विरोध में हड़ताल पर गए अधिवक्ताओं ने आखिरकार अपनी हड़ताल वापस ले ली है. शुक्रवार को धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार से हुई सकारात्मक और आश्वस्त करने वाली वार्ता के बाद बार एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया. एसएसपी से मिले भरोसे के बाद अब शनिवार से धनबाद के सभी अधिवक्ता दोबारा अपने-अपने न्यायिक कार्यों पर लौट आएंगे.

दरअसल, बार एसोसिएशन और पंचकर्म भवन के बीच स्थित मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रातों-रात पक्की दीवार खड़ी कर दी गई थी, जिससे अधिवक्ताओं के आवागमन में भारी परेशानी उत्पन्न हो गई. इसी के विरोध में गुरुवार से अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे.

शुक्रवार शाम धनबाद बार एसोसिएशन और एसएसपी प्रभात कुमार के बीच हुई वार्ता के दौरान कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया. एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि फिलहाल दीवार की जगह एक अस्थायी गेट लगाया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं का आना-जाना पहले की तरह सुचारू रह सके. इसके साथ ही मुख्य सड़क से जस्टिस एस.पी. सिन्हा पथ तक एक पक्की सड़क निर्माण और अधिवक्ताओं के लिए अलग से पार्किंग स्थल चिन्हित करने पर भी सहमति बनी है.

वहीं, पूरे मामले पर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने भी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन भवन का निरीक्षण किया गया, जिसमें भवन की स्थिति को लेकर कुछ चिंताएं सामने आईं. साथ ही सदर अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है, ऐसे में अधिवक्ताओं और अस्पताल दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल दीवार हटाकर वहां गेट लगाया जाएगा. सड़क निर्माण पूरा होने के बाद भविष्य में उस रास्ते को पुनः नियमानुसार बंद किया जाएगा.