Movie prime

लंबे समय के बाद शहरवासियों को शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद, जल्द शुरू होगी शुद्ध पेयजल की सप्लाई

Sahibganj: 2011 में शहरी पेयजलापूर्ति योजना की शुरुआत हुई थी. उस वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गठबंधन में एक साल के लिए उपमुख्यमंत्री बने थे. आधारशिला भी तत्कालीन उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ही रखी थी...
 
Jharkhand

Sahibganj: शहरी पेयजल आपूर्ति योजना अंतिम चरण में है. मार्च तक इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है. अभी तक करीब 19 हजार हाउस होल्ड की तुलना में 8700 में घर तक कनेक्शन कर दिया गया है.

नगर परिषद को हैंडओवर करने के बाद आगे का कार्य न्यूनतम शुल्क लेकर कनेक्शन दिया जाएगा. इस योजना का जायजा लेने के लिए विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा आने वाले हैं.

जिसको लेकर रांची और दुमका से चार सदस्यीय टीम साहिबगंज में कैंप कर योजना को पूरा कराने में जुटी हुई है. 90 फीसदी कार्य पूरा कर टेस्टिंग का काम चल रहा है.

गौरतलब है कि 2011 में शहरी पेयजलापूर्ति योजना की शुरुआत हुई थी. उस वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गठबंधन में एक साल के लिए उपमुख्यमंत्री बने थे. आधारशिला भी तत्कालीन उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ही रखी थी. उस समय गुजरात की एक डोशियन कंपनी को कार्य का जिम्मा मिला था.
समय से कार्य पूरा नहीं होने पर विभाग ने कंपनी को ब्लैक सूची में डाल दिया था. इस कंपनी को 30.86 करोड़ भुगतान किया गया था. दोबारा परमार कंस्ट्रक्शन को कार्य मिला.
यह भी कंपनी समय पर काम पूरा नहीं कर सकी. इस कंपनी को भी विभाग ने 15 करोड़ भुगतान किया था.
अंतिम में तीसरी बार टेंडर हुआ, जिसे राजगीरी कंस्ट्रक्शन को काम पूरा करने का जिम्मा मिला. दो साल मेंटनेंस को लेकर कंपनी को करीब 69 करोड़ में मिला.
इन सारे विलंब को देखते हुए समाजसेवी सिदेश्वर मंडल ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दर्ज की थी. हाइकोर्ट ने सुनवाई करते हुए मुख्यसचिव को कड़ी फटकार लगाई.
कोर्ट ने हर 15 दिन में कार्य की प्रगति रिपोर्ट जमा करने को कहा. लापरवाही को लेकर पूर्वी पीएचईडी पदाधिकारी गोबिंद कच्छप को सस्पेंड कर दिया गया है. इन तमाम कार्य को देखने के लिए मुख्य सचिव पहुंचेंगे.
पेयजलापूर्ति को लेकर कार्यपालक अभियंता शशि शेखर ने कहा कि कार्य अंतिम चरण में है. मिसिंग पाइप को खोज कर ठीक किया जा रहा है. घर-घर कनेक्शन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद को मार्च में हेंडओवर कर दिया जाएगा.
साथ ही हाउस कनेक्शन भी जारी रहेगा. उन्होंने लोगों के अपील की कि हाउस कनेक्शन के दौरान लगे पाइप में नल जरूर लगाए, ताकी पानी बर्बाद न हो.