हेमंत कैबिनेट द्वारा पेसा एक्ट को मंजूरी देने पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ सड़क पर मनाया उत्सव
Ranchi: हेमंत कैबिनेट द्वारा झारखंड के लिए पेसा नियमावली को मंजूरी दिए जाने से हर्षोल्लासित कांग्रेसियों ने आज गुरुवार को रांची प्रदेश मुख्यालय में "पेसा उत्सव" मनाया. इस दौरान कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ नाचते-गाते बिहार क्लब से कांग्रेस भवन पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई. इस दौरान कांग्रेस के नेता एक दूसरे को पेसा नियमावली को कैबिनेट मंजूरी मिलने की बधाई देते दिखे.
![]()
पेसा उत्सव में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अखिल भारतीय कांग्रेस के स्थायी आमंत्रित सदस्य व झारखंड प्रभारी के राजू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी.
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि इस फैसले से झारखंड के अधिसूचित क्षेत्रों में लोकतांत्रिक सहभागिता पारदर्शिता और समावेशी विकास को नई दिशा मिलेगी. कांग्रेस एवं महागठबंधन के साझा घोषणा पत्र में पेसा कानून लागू करने की बात हमने थी, जो वादे हमने किया था. जिसे पूरा करके इंडिया ब्लॉक के दलों ने साबित किया है कि हम जो कहते हैं वह करते हैं. जो अधिकार अधिसूचित क्षेत्र के लोगों को मिलना चाहिए था उस अधिकार को देने की दिशा में महागठबंधन सरकार ने रास्ता खोल दिया.

"पेसा उत्सव" समारोह के दौरान कांग्रेस नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पेसा कानून द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, विकास योजनाओं को मंजूरी मिलेगी. इसके साथ ही सांस्कृतिक पहचान वो रीति-रिवाज की रक्षा की जाएगी, जिससे आदिवासियों का शोषण रूकेगा.
आज के "पेसा उत्सव" कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा के साथ अन्य नेताओं में राज राजेन्द्र प्रताप देव, सोमनाथ मुंडा, राकेश सिन्हा, आलोक दूबे, राजन वर्मा, डॉ प्रकाश प्रसाद, राजेश चन्द्र राजू, संजय कुमार, अजय सिंह, सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे.







