Newshaat_Logo

Train के बाद अब Flight, रांची से दिल्ली और हैदराबाद के लिए Festival Flight 11 और 15 अक्टूबर से

रांची से दिल्ली के लिए फ्लाइट (विमान संख्या 6E5062) 11 से 25 अक्टूबर तक चलेगी. यह विमान सुबह 11:35 बजे रांची से उड़ान भरेगा और सिर्फ 1 घंटा 55 मिनट में दिल्ली पहुंचेगा. मंगलवार को इस रूट का किराया 5702 रुपये तय किया गया था. वर्तमान में रांची से दिल्ली के लिए 7 फ्लाइटें रोजाना उड़ान भरती हैं.
 
FESTIVAL FLIGHT
Jharkhand Desk: रांची से दिल्ली के लिए फ्लाइट (विमान संख्या 6E5062) 11 से 25 अक्टूबर तक चलेगी. यह विमान सुबह 11:35 बजे रांची से उड़ान भरेगा और सिर्फ 1 घंटा 55 मिनट में दिल्ली पहुंचेगा. मंगलवार को इस रूट का किराया 5702 रुपये तय किया गया था. वर्तमान में रांची से दिल्ली के लिए 7 फ्लाइटें रोजाना उड़ान भरती हैं.

Jharkhand Desk: दिवाली पर यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इंडिगो एयरलाइंस ने रांची से दिल्ली और हैदराबाद के लिए दो नई फेस्टिवल फ्लाइटें शुरू करने का ऐलान किया है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह फ्लाइटें अक्टूबर महीने में सीमित अवधि तक संचालित होंगी.

त्योहारी सीजन में टिकट संकट: ट्रेन फुल, फ्लाइट किराए दोगुने

जानकारी के अनुसार रांची से दिल्ली के लिए फ्लाइट (विमान संख्या 6E5062) 11 से 25 अक्टूबर तक चलेगी. यह विमान सुबह 11:35 बजे रांची से उड़ान भरेगा और सिर्फ 1 घंटा 55 मिनट में दिल्ली पहुंचेगा. मंगलवार को इस रूट का किराया 5702 रुपये तय किया गया था. वर्तमान में रांची से दिल्ली के लिए 7 फ्लाइटें रोजाना उड़ान भरती हैं.

वहीं, रांची से हैदराबाद के लिए फ्लाइट (विमान संख्या 6E523) 15 से 25 अक्टूबर तक चलेगी. यह विमान दोपहर 12:50 बजे रांची से उड़ान भरेगा और 1 घंटा 45 मिनट में हैदराबाद पहुंचेगा. इस रूट का किराया मंगलवार को 6995 रुपये था. फिलहाल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से  हर दिन 2 फ्लाइटें हैदराबाद के लिए संचालित हो रही हैं.

इंडिगो अधिकारियों ने बताया कि दिवाली के समय दिल्ली और हैदराबाद से रांची आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है. इस बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इन अतिरिक्त फेस्टिवल फ्लाइटों की शुरुआत की गई है. 

मालूम हो कि रांची से वर्तमान में दो फ्लाइटें प्रतिदिन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरती हैं. इधर, इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि दीपावली में काफी संख्या में लोग दिल्ली व हैदराबाद से रांची आते-जाते हैं. इसी को देखते हुए दो विमानों का संचालन शुरू किया जा रहा है.