Newshaat_Logo

दुमका में ट्रक दुर्घटना के बाद पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

Dumka: घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा सर्किल इंस्पेक्टर बिशुनदेव पासवान सहित सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए सड़क पर बिखरे सामान को हटवाकर यातायात बहाल कराया. पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि जब्त शराब की खेप को बिहार ले जाया जा रहा था, जहां इसकी खपत की योजना थी. 
 
Dumka-jamuniya-truck-accident-liquor-seized

Dumka: झारखंड में एनएच-133 चोपामोड़-गोड्डा मुख्य सड़क मार्ग पर जमुनियां गांव के पास सोमवार देर रात पलटे ट्रक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है. बरामद की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है. 

4 dead as truck overturns on Jeep in Dungarpur: Family was returning from wedding late night; accident leaves 8 injured - Rajasthan News | Bhaskar English

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में आटा और डिटर्जेंट के बोरों के बीच शराब की पेटियां छुपाकर रखी गई थीं. दुर्घटना के बाद जब बोरे सड़क पर बिखरे तो उसमें से शराब की बोतलें बाहर निकल आईं, जिससे पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया. 

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा सर्किल इंस्पेक्टर बिशुनदेव पासवान सहित सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए सड़क पर बिखरे सामान को हटवाकर यातायात बहाल कराया. पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि जब्त शराब की खेप को बिहार ले जाया जा रहा था, जहां इसकी खपत की योजना थी. 

पूरे नेटवर्क की जांच तेज 

मौके से बरामद शराब को जब्त कर करीब 15 ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से थाना लाया जा रहा है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस घटना के बाद क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी को लेकर हलचल तेज हो गई है.