Newshaat_Logo

रांची में RSS कार्यालय पर हमले की गुत्थी सुलझाने में जुटी एजेंसियां, घटनास्थल की बारीकी से जांच

Ranchi: आरएसएस कार्यालय पर हुए हमले के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है. कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले दोनों हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है. रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने बताया कि वारदात के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया
 
JHARKHAND

Ranchi: आरएसएस के रांची कार्यालय पर हमले के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है. एक तरफ रांची पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है. वहीं दूसरी तरफ मामले की जांच के लिए एनआईए और बीडीएस की टीम भी घटनास्थल का दौरा कर चुकी है.

आरएसएस कार्यालय पर हुए हमले के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है. कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले दोनों हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है. रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने बताया कि वारदात के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

वहीं हमले की जांच के लिए रांची पुलिस के बाद झारखंड जगुआर की बीडीएस टीम मौके पर पहुंची. आरएसएस कार्यालय की जांच के बाद बीडीएस टीम के अधिकारियों ने बताया कि जिस ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग बम बनाने के लिए किया गया था, वह पेट्रोल था. अधिकारियों ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से आरएसएस कार्यालय में आग लगाने से जुड़ा हुआ है. जांच के दौरान आरएसएस कार्यालय से किसी भी तरह का विस्फोटक नहीं मिला है. बीडीएस टीम के अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल बम से हमला कर बिल्डिंग में आग लगाने की कोशिश की गई थी.

attack on RSS office in Ranchi

बीडीएस टीम के वापस लौट जाने के बाद आरएसएस कार्यालय में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की एंट्री हुई. एनआईए के अफसरों ने काफी देर तक आरएसएस कार्यालय का चप्पा-चप्पा खंगाला. हालांकि, जांच में एनआईए की टीम ने क्या पाया? इसकी जानकारी उनके द्वारा नहीं दी गई.

attack on RSS office in Ranchi

धमाके का एक और वीडियो आया सामने

वहीं इसी बीच आरएसएस कार्यालय पर हुए हमले का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में यह साफ नजर आ रहा है कि हमलावरों के द्वारा फेंका गया एक पेट्रोल बम छत के ऊपर जाकर गिरा था, जिसकी वजह से जोरदार धमाका हुआ था. इससे पहले जो भी सीसीटीवी फुटेज मिले थे, उसे देखकर यह लग रहा था कि पेट्रोल बम आरएसएस कार्यालय के बाउंड्री के अंदर नहीं गिरे थे, लेकिन छत पर लगे सीसीटीवी फुटेज ने यह साबित कर दिया कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे.

attack on RSS office in Ranchi