Newshaat_Logo

झारखंड के लोगों के लिए अलर्ट, मौसम में बदलाव के संकेत, बारिश के बीच कई इलाकों में लू चलने की आशंका..आने वाले दिनों में हीट वेव का अलर्ट...

Ranchi: 17 अप्रैल को भी राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. 18 अप्रैल से मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है और अधिकांश हिस्सों में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ेगी.
 
JHARKHAND

Ranchi: झारखंड में आज मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने वाला है. राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. वही बाकी हिस्सों में आसमान साफ रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा. कुछ इलाकों में करीब 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं, जिससे मौसम में अस्थायी बदलाव देखने को मिलेगा. खासकर उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्वी जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Jharkhand Aaj Ka Mausam: 42°C पारा, धूल भरी हवाएं! झारखंड में झुलसाने वाली  गर्मी का कहर - News18 हिंदी

तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी का असर लगातार बना रहेगा.

Jharkhand Weather Update

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और गरज वाले बादल बनने की संभावना है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. अगले दो दिनों में तापमान बढ़कर 39-40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और अधिक महसूस होगी.

आने वाले दिनों का मौसम

17 अप्रैल को भी राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. 18 अप्रैल से मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है और अधिकांश हिस्सों में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ेगी.

हीट वेव का अलर्ट इन इलाकों में

मौसम विभाग ने 19 अप्रैल से राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना जताई है. इसके बाद 20 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी लू चल सकती है. 21 अप्रैल को भी उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में हीट वेव की स्थिति बने रहने के आसार हैं. हीट वेव का असर पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में दिख सकता है.

रांची में 38 डिग्री के करीब पहुंच पारा

मौसम केंद्र, रांची के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में झारखंड में तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राज्य के कई प्रमुख शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है, जिससे गर्मी का असर साफ महसूस किया जा रहा है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है. वही न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा, जिसमें भी 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई.

डाल्टनगंज सबसे गर्म, 43 डिग्री के करीब पारा

सबसे ज्यादा गर्मी डालटेनगंज में पड़ी, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है. यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. इसके अलावा जमशेदपुर में 40.2 डिग्री, चाईबासा में 40.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से ऊपर है।0बोकारो में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया, हालांकि यह सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री के साथ 5.7 डिग्री ज्यादा रहा, जो गर्म रातों की ओर इशारा करता है.

न्यूनतम तापमान की बात करें तो गुमला सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 19.1 डिग्री सेल्सियस तक गया. वही जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई है, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी की स्थिति बनी हुई है. साथ ही कई शहरों में रात का तापमान भी तेजी से बढ़ा है.