Movie prime

धुंध और कोहरे के बीच झारखंड क लोगों को ठंड से राहत की उम्मीद...मौसम विभाग का अनुमान अगले चार दिनों में 2 से 4 तापमान बढ़ने की उम्मीद

Jharkhand Desk: रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 2 दिसंबर की मौसम इसी तरह बना रहेगा. अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है...
 
Jharkhand-Weather-Forecast

Jharkhand Desk: झारखंड में ठंड से बड़ी राहत मिलने की संभावना है. क्योंकि मौसम विभाग ने अगले दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना जतायी है. इस दौरान सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 2 दिसंबर की मौसम इसी तरह बना रहेगा. अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

झारखंड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब, न्यूनतम तापमान भी चढ़ा, जानें  कैसा रहेगा कल का मौसम | Jharkhand Weather Max Temperature1 February 2025  Kal Ka Mausam

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07.7 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया. पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा. उसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 12.2 डिग्री, डाल्टेनगंज में अधिकतम 26.8 और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

Jharkhand Weather Today: झारखंड में 24 घंटे बाद बढ़ेंगी मुश्किलें, मौसम  विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन - Jharkhand Weather Today 8 February Cold  Wave Ranchi Temperature Deoghar Bokaro ...

झारखंड के मध्य और पश्चिम भाग के कुल 13 जिलों में लगातार पारा गिर रहा है. इस कारण ये जिले फिलहाल शीतलहरी के चपेट में आ गये हैं. 13 जिलों में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार शामिल हैं. अभी सुबह में धुंध और दिन में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने का दौर लगातार चलता रहेगा. शाम होते ही तापमान में कमी आयेगी. 30 नवंबर (रविवार) को सुबह में कोहरा व दिन में बादल छाये रहेंगे, जबकि शाम में ठंड के साथ कुहासा गिरने की संभावना है. लेकिन अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.