Newshaat_Logo

बकरीद को लेकर रांची में तैयारियां पूरी, अंजुमन इस्लामिया ने जारी किया नमाज का पूरा शेड्यूल...

Ranchi:  भारत में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी. राजधानी रांची में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर अंजुमन इस्लामिया ने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का टाइमटेबल जारी कर दिया है. जानें रांची के मस्जिदों में नमाज का समय...
 
RANCHI

Ranchi: ईद-उल-अजहा की नमाज गुरुवार 28 मई को सुबह 5:30 से 10:30 बजे तक शहर की सभी ईदगाह व मस्जिदों मे अदा की जाएगी. नमाज को लेकर ईदगाह व मस्जिदों में तैयारी जारी है. राजधानी रांची में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर अंजुमन इस्लामिया ने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का टाइमटेबल जारी कर दिया है. वहीं कुर्बानी 28, 29 व 30 मई को होगी. शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी. प्रशासन और मस्जिद कमेटियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है.

Ujjain News:ईद उल अजहा पर अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, अमन चैन की  मांगी दुआ, एक दूजे को दी बधाई - Ujjain News: Thousands Of Heads Bowed In  Worship To

इन इलाकों में इतने बजे होगी नमाज

अंजुमन इस्लामिया की ओर से जारी पत्र के अनुसार, शहर के सबसे प्रमुख रांची ईदगाह (हिंदपीढ़ी, सुखदेवनगर क्षेत्र) में नमाज सुबह 9:00 बजे अदा की जाएगी. वहीं, डोरंडा ईदगाह में 8:30 बजे और पारसटोली ईदगाह में सबसे पहले 6:30 बजे कुर्बानी की नमाज होगी. अन्य प्रमुख स्थलों की बात करें तो बरियातू, बरगाई और कांके क्षेत्र के ईदगाहों में सुबह 7:00 बजे के आसपास नमाज रखी गई है.

Time Table released by Anjuman Islamia

पिठोरिया ईदगाह में सुबह 7:15 बजे, निजाम रोड और डुंडी ईदगाह में 7:30 बजे नमाज का समय निर्धारित किया गया है. लोअर बाजार क्षेत्र की मस्जिदों में भी अलग अलग समय तय किए गए हैं. डॉ. फखरुद्दीन मस्जिद और चांदनी मस्जिद में सुबह 7:00 बजे जबकि कर्बला चौक के मस्जिद में 6:30 बजे और मस्जिद-ए-अब्दुल्लाह (अंजुमन कॉलोनी) में सुबह 6:00 बजे नमाज अता की जाएगी. वहीं, कुछ मस्जिदों में नमाज का समय 5:45 बजे भी रखा गया है, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हो नमाज

अंजुमन इस्लामिया ने सभी मुस्लिम भाईयों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी ईदगाह या मस्जिद में निर्धारित समय से पहले पहुंचे ताकि नमाज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके. साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए लोगों से सहयोग करने की भी अपील की गई है.

ईदगाहों में नमाज का समय

ईदगाह का नाम क्षेत्र समय
रांची सुखदेवनगर 9:00 AM
डोरंडा डोरंडा 8:30 AM
पारसटोली डोरंडा 6:30 AM
कडरू अरगोड़ा
बरियातू बरियातू 7:00 AM
बड़गाईं सदर 7:00 AM
कांके कांके 7:30 AM
पिठोरिया पिठोरिया 7:15 AM
कोकडोरो कांके 7:00 AM
पिरु टोला कांके 7:15 AM
हुसीर कांके 7:30 AM
होचर कांके 7:00 AM
कचनार टोली हेसाग जगन्नाथपुर 7:00 AM
बालू 7:00 AM
कोलया कनाडू 7:00 AM
सिथियो धुर्वा 7:00 AM
सत कानन्दू 7:00 AM
चुट्टू सदर 7:30 AM
पुंदाग पुंदाग 6:45 AM
नयासराय विधानसभा 7:30 AM
सिलादोन शाही डुंडुला 6:30 AM
फुटकलटोली रातू 7:00 AM

मस्जिदों में नमाज अदा करने का समय

मस्जिद का नाम समय
डॉ. फतेहुल्लाह मस्जिद 7:00 AM
रंगसाज मस्जिद 8:00 AM
हवारी मस्जिद 6:30 AM
मस्जिद-ए-कासिम 7:30 AM
मस्जिद-ए-अब्दुल्लाह 6:00 AM
मस्जिद-ए-अहले हदीस 5:45 AM
चांदनी मस्जिद 7:00 AM
मस्जिद-ए-रजा 5:45 AM
मस्जिद-ए-बेलाल 6:15 AM
पथरकुदवा चौक मस्जिद 7:30 AM