Newshaat_Logo

धनबाद की जनता के लिए एक और सौगात..अब बोकारो रांची होकर चलेगी पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत ट्रेन, वेल्लोर जाना होगा आसान

Ranchi: मिली जानकारी के अनुसार, 11 मार्च को ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा सकती है. पहले अमृत भारत ट्रेन दूसरे रूट में चलने की बातें कहीं जा रही थी. जिनमें गोमो और गया होते हुए जाने का प्रस्ताव था. लेकिन रेलवे द्वारा जारी की गई नई सूचना के अनुसार अब ये ट्रेन बोकारो व रांची के रास्ते चलेगी. दरअसल, यह शार्ट रूट है और इससे करीबन 5-6 घंटे की बचत होगी. धनबाद से सोमवार व वापसी में प्रत्येक शनिवार को चलेगी.
 
RANCHI AMRITSAR

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची और बोकारो के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. क्योंकि, पहले पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत ट्रेन गया के रूट से जाने की बात कहीं जा रही थी. लेकिन नई जानकारी में यह स्पष्ट कर दी गई है कि अब यह रांची के रूट से जाएगी. यानी कि अब यात्रियों को साउथ जाना पहले के मुकाबले काफी आरामदायक हो जाएगा व वेल्लोर जाना भी आसान होगा.

दक्षिण पूर्व रेल के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने कहा कि ये ट्रेन चलने से खास बात यह रहेगी कि वेल्लोर जाने वाले अक्सर लोग या तो मरीज होते हैं या फिर स्टूडेंट होते हैं या मरीज का परिजन होते हैं. ऐसे यात्रियों की संख्या अधिक है. ऐसे में उनके लिए यह बहुत बड़ी सौगात होगी. अब आवाजाही पहले के मुकाबला काफी सुगम होगी.

मिली जानकारी के अनुसार, 11 मार्च को ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा सकती है. पहले अमृत भारत ट्रेन दूसरे रूट में चलने की बातें कहीं जा रही थी. जिनमें गोमो और गया होते हुए जाने का प्रस्ताव था. लेकिन रेलवे द्वारा जारी की गई नई सूचना के अनुसार अब ये ट्रेन बोकारो व रांची के रास्ते चलेगी. दरअसल, यह शार्ट रूट है और इससे करीबन 5-6 घंटे की बचत होगी. धनबाद से सोमवार व वापसी में प्रत्येक शनिवार को चलेगी.

यहां जानें टाइमिंग
• 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत प्रत्येक शनिवार सुबह 6:15 पर खुलकर रविवार देर रात 1:31 पर बोकारो, रात 2:00 बजे चंद्रपुरा, सोमवार तड़के 3:13 पर कतरास एवं सुबह 4:00 बजे धनबाद आएगी.
• 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत प्रत्येक सोमवार को धनबाद से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी. 2:33 पर कतरास, 3:24 पर चंद्रपुरा व 3:49 पर बोकारो तथा बुधवार दिन 11:20 पर पोत्तनूर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों परा होगा ठहराव
धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो, मूरी, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगड़ा, संबलपुर, बारगढ़ रोड, बलांगीर, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनीगुड़ा, रायगढ़, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम, कोट्टावालासा, सिम्हाचलम नार्थ, दुव्वाड़ा, समलकोट, राजमुंदरी, एलुरु, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, रेणीगुंटा, तिरुतानी, काटपाडी, जोलारपेट्टई, सेलम, इरोड, तिरुप्पुर व कोयंबटूर में होगा.