Movie prime

असम विधानसभा चुनावः कांग्रेस 5 सीट देने को तैयार! JMM ने 19 सीटों पर उतारे उम्मीदवार...

Jharkhand: इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे असम जाने की कोशिश कर रहे हैं. राय ने इसे एक तरह की राजनीतिक प्रतिक्रिया बताया. उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी पहले झारखंड आ चुके हैं. ऐसे में यह “बदले की राजनीति” का हिस्सा हो सकता है...
 
Hemant-Soren

Jharkhand: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को असम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम में शामिल होने सरयू राय ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की भूमिका पर बेबाक टिप्पणी की. उन्होंने असम चुनाव में जेएमएम की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं.

मीडिया से बातचीत के दौरान सरयू राय ने कहा कि असम में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोग भले ही झारखंड और ओडिशा से गए हों, लेकिन अब वे स्थानीय परिवेश में पूरी तरह रच-बस गए हैं. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वहां के लोग स्थानीय मुद्दों और नेतृत्व को ही प्राथमिकता देते हैं, बाहरी हस्तक्षेप को ज्यादा महत्व नहीं देते.

इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे असम जाने की कोशिश कर रहे हैं. राय ने इसे एक तरह की राजनीतिक प्रतिक्रिया बताया. उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी पहले झारखंड आ चुके हैं. ऐसे में यह “बदले की राजनीति” का हिस्सा हो सकता है.

जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन पर सरयू राय का तंज

असम चुनाव में जेएमएम और कांग्रेस के संभावित गठबंधन के सवाल पर सरयू राय ने कांग्रेस की स्थिति पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतनी “दिमागी दिवालिया” नहीं हुई है कि वह हवा का रुख देखकर गठबंधन करने लगे. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन की भूमिका की पूरी तरह आलोचना करना उचित नहीं होगा. उनके अनुसार, मुख्यमंत्री शायद यह मानते हैं कि असम में रह रहे आदिवासी समाज के मुद्दों को उठाने से उन्हें राजनीतिक समर्थन मिल सकता है. साथ ही, वे यह भी उम्मीद कर रहे होंगे कि दूसरे राज्यों में कुछ सीटें जीतकर उनकी पार्टी को राष्ट्रीय पहचान मिल सके. इस बयान के बाद असम चुनाव में जेएमएम की रणनीति को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है.