झारखंड में दर्दनाक रहा नये साल आगाज़, सड़क दुर्घटना और अन्य हादसों में 21 की मौत, 10 से अधिक घायल
झारखंड में साल 2025 का पहला दिन हादसों के लिहाज से बेहद खतरनाक साबित हुआ। राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क दुर्घटनाओं और अन्य हादसों में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से सबसे ज्यादा मौतें हजारीबाग में हुईं, जहां पांच लोगों ने जान गंवाई। रांची, खूंटी, गुमला, जमशेदपुर, और लातेहार सहित अन्य जिलों में भी कई लोगों की मौत हुई।
जानें नये साल में कहां कितने लोगों की हुई मौत :
हजारीबाग: चरही इलाके में पांच लोगों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह घटना पूरे गांव के लिए दर्दनाक साबित हुई और मातम का माहौल बना हुआ है।
धनबाद: मनईटांड छठ तालाब के पास एक युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र में बाइक और बोलेरो की टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई।
खूंटी: हाथी के हमले में 80 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। इसके अलावा, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ।
गुमला: सड़क दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई।
जमशेदपुर: न्यू ईयर पार्टी के लिए निकले तीन दोस्त दुर्घटना का शिकार हुए, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई।
देवघर: बरमसिया रोड पर हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई।
रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शहीद मैदान के पास एक बाइक दुर्घटना में चंद्रशेखर महतो की मौत हो गई।
रामगढ़: एनएच 33 के पास गोवरदरहा चौक पर वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।