Newshaat_Logo

झारखंड में दिनदहाड़े बैंक डकैती: हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र ब्रांच से 5 करोड़ का सोना और नकदी लूटकर भागे अपराधी

Hazaribagh: घटना को अंजाम देने के बाद बैंक कर्मियों को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया गया. जहां वह 1 घंटे तक वे बंद रहे. यह घटना लगभग 3:15 बजे के आसपास की बताई जा रही है. जब अंदर से आवाज आई तो लोगों ने उन्हें बाहर निकाला है. इस दौरान बैंक कर्मियों के साथ अपराधियों ने मारपीट की है.
 
Bank-of-maharashtra-barhi-branch-in-hazaribag

Hazaribagh: बरही में पांच अज्ञात अपराधियों ने बैंक डकैती की घटना को अंजाम देकर पुलिस को कड़ी चुनौती दे डाली है. लगभग 5 से 6 करोड़ रुपए का सोना और 4 लाख रुपया कैश लेकर अपराधी फरार हो गये. लगभग 15 मिनट तक बैंक में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस ने गस्ती तेज कर दी है और नाकेबंदी कर जांच की जा रही है.

बता दें कि हजारीबाग के बरही में दिनदहाड़े अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधी बैंक आफ महाराष्ट्र से लगभग 6 करोड़ रुपए का सोना और 4 लाख रुपया कैश लूटकर फरार हो गए हैं. अपराधियों ने घटना को अंजाम 15 मिनट में दिया है.

घटना को अंजाम देने के बाद बैंक कर्मियों को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया गया. जहां वह 1 घंटे तक वे बंद रहे. यह घटना लगभग 3:15 बजे के आसपास की बताई जा रही है. जब अंदर से आवाज आई तो लोगों ने उन्हें बाहर निकाला है. इस दौरान बैंक कर्मियों के साथ अपराधियों ने मारपीट की है.

पांच की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. जिसमें एक अपराधी हेलमेट एक नकाब और तीन गमछा से चेहरा ढका रखा था. सभी के पास हथियार थे. बैंक कर्मी ने बताया कि अपराधियों को यह बोला गया कि सोने की चोरी ना करें क्योंकि सोना ग्राहक का है. सभी जेवर गिरवी रहकर ग्राहकों ने लोन लिया है. उसके बावजूद अपराधियों ने सबसे पहले स्ट्रांग रूम खुलवाकर सोना लूट लिया. बैंक में लगभग चार लाख रुपया था उसे भी अपराधी ले उड़े.

बैंक कर्मचारियों ने बताया कि करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने दो डकैत पहले बैंक में आए थे. फिर पीछे से दो डकैत और बैंक में दाखिल हुए. उनके पास छोटे हथियार थे. हथियार के बल पर सभी बैंक कर्मचारियों को एक तरफ जाने को कहा, उसके बाद बैंक मैनेजर के साथ मारपीट भी की और बंदूक की नोक पर इस पूरी घटना को अंजाम देकर 10 मिनट में बैंक से बाहर निकल गए.

लगभग 2 करोड़ की लूट हुई है. सही राशि मिलान करने के बाद ही कहा जा सकता है. अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पूरे क्षेत्र भर में गश्ती तेज कर दी गई है और नाकेबंदी कर जांच की जा रही है. बैंक के अंदर भी पड़ताल चल रही है. सीसीटीवी फुटेज खगाले जा रहे हैं. बहुत जल्द अपराधी गिरफ्तार होंगे.- विमल कुमार, बरही एसडीपीओ