Newshaat_Logo

11 सितंबर को बैंक हड़ताल! मांगें नहीं मानी तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Ranchi:  बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 11 सितंबर 2026 को देशभर में हड़ताल रहेगी. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, PLI भुगतान की विसंगतियां दूर करने और 8 मार्च 2024 के समझौते को लागू करने की मांग की है. यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी.
 
bank-employees-will-be-on-strike-over-various-demands

Ranchi: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 11 सितंबर 2026 को झारखंड समेत देशभर में बैंक हड़ताल रहेगी। इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना, PLI भुगतान की विसंगतियां दूर करना और 8 मार्च 2024 के समझौते को लागू करना शामिल है।

bnk

यूनियन के संयुक्त संयोजक मुनिंद्र लाल सिंह के अनुसार, 8 मार्च 2024 को हुए समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया है। उनका कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने पर काम के समय में अतिरिक्त 40 मिनट का समायोजन भी किया जा सकता है।

सितंबर में चार दिन हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सितंबर में 11, 28, 29 और 30 सितंबर को अखिल भारतीय हड़ताल की घोषणा की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

झारखंड में करीब 30 हजार बैंक कर्मचारी 11 सितंबर की हड़ताल में शामिल होंगे। राज्य में 3,200 से अधिक बैंक शाखाएं संचालित हैं। सार्वजनिक क्षेत्र और ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहेंगे, जबकि निजी बैंकों की सेवाएं इससे बाहर रहेंगी।

हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस और अन्य शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।