Newshaat_Logo

गर्मी से राहत पाने नदी में उतरा बीसीसीएल कर्मी, गहरे पानी में डूबने से गई जान

Dhanbad: घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि वह मिर्गी बीमारी से ग्रसित थे. साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि नदी में नहाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. 
 
DHANBAD

Dhanbad: जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में बीसीसीएल कर्मी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि खोदो नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से उनकी जान चली गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि वह मिर्गी बीमारी से ग्रसित थे. साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि नदी में नहाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. 

Dhanbad News

मिली जानकारी के अनुसार, बीसीसीएल कर्मी अपने कुछ साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक मुराइडीह कॉलोनी में जलापूर्ति कार्य में वाटर सप्लाई का काम करते थे. उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री हैं. उनका पैतृक आवास बोकारो जिले के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र में है.

आश्रित को नौकरी देने की मांग तेज

घटना की जानकारी मिलने पर श्रमिक नेता जे.के. झा, देवानंद राजभर, मंगल हेंब्रम, मनोज मोदी समेत अन्य लोग पहुंचे और बीसीसीएल प्रबंधन से मृतक के आश्रित को तत्काल नियोजन देने की मांग की. नेताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी.