Be Alert! झारखंड के इन जिलों में लोगों को ठंड से नहीं मिलेगी राहत...बर्फीली हवाओं से ठिठुर रहे लोग, सिमडेगा का तापमान पहुंचा 5 °C
Jharkhand Desk: झारखंड के कई जिलों में नवंबर माह के अंत में ठंड का सितम जारी है. सिमडेगा में ठंड के हालात कुछ ऐसे हैं कि शिमला और यहां की ठंडी में फर्क करना मुश्किल हो गया है. यहां पर पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है. हिमालय की ठंडी हवाओं ने सबके होश उड़ा रखे हैं. यही हाल खूंटी और लोहरदगा जैसे जिलों का भी देखा गया है. यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया गया है.
![]()
इन जिलों में लोगों को ठंड से राहत नहीं
आज खासतौर पर कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, गढ़वा, हजारीबाग, रांची व पलामू जैसे जिले के लोगों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है. यहां पर 7 से 8 डिग्री तक न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा सकता है. इस दौरान शीतलहर जबरदस्त तरीके से चलेगी. ऐसे में इन जिलें के लोगों को काफी सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही बाहर निकलते ही लोगों को तो गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं.
![]()
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक कई जिले के लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. जैसे जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, गोड्डा व साहिबगंज इन जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री तक देखने को मिल सकता है, जो कि पिछले 24 घंटे में 10 डिग्री के आसपास था. ऐसे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से कंपकंपी में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी.
सुबह छाया रहेगा घना कोहरा
वहीं, सुबह में अच्छा खासा घना कोहरा भी देखने को मिलेगा. सुबह के 7:00 बजे तक अब लॉन्ग ड्राइव पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में घर से बाहर निकलते हैं, तो इन बातों को विशेष ध्यान रखें. क्योंकि, कोहरे में एक्सीडेंट होने के खतरे काफी अधिक होते हैं.







