Newshaat_Logo

नए घर की चाबी पाकर भावुक हुए लाभुक, PM आवास योजना से बदली जिंदगी

Jamshedpur: यहां कुल 644 फ्लैट बनकर तैयार हुए हैं. जिन 340 लाभुकों ने बैंक की निर्धारित किश्त जमा कर दी है. पहले चरण में 340 लाभुकों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई है. इस परियोजना की आधारशिला तत्कालीन सीएम रघुवर दास के कार्यकाल के दौरान 2018 में रखी गई थी, जिसे 2023 मे पूरा करना था लेकिन तकनीकी कारणों से दो साल देर से योजना पूरी हुई है.
 
uh

Jamshedpur: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जमशेदपुर के कई लाभुकों को नए घर की चाबी सौंपे जाने के बाद उनके चेहरे खुशी से खिल उठे. वर्षों से अपने पक्के घर का सपना देख रहे परिवारों का इंतजार आखिरकार पूरा हो गया.

चाबी वितरण कार्यक्रम में लाभुकों ने सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें सुरक्षित और स्थायी आवास मिल गया है. कई परिवार ऐसे भी हैं जो अब तक किराये के मकानों या कच्चे घरों में रहने को मजबूर थे. इस मौके पर जमशेदपुर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से देर हुई है लेकिन इस ड्रीम प्रोजेक्ट से ही देश के गरीबों को उनकी छत मिलेगी.

लाभुकों ने पूरी की गृह प्रवेश की रस्म

रांची से झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे. इधर जमशेदपुर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने लाभुकों के साथ पूजा-अर्चना करके गृह प्रवेश की रस्म पूरी कराई.

340 लाभुकों को मिली नए घर की चाबी

बता दें कि यहां कुल 644 फ्लैट बनकर तैयार हुए हैं. जिन 340 लाभुकों ने बैंक की निर्धारित किश्त जमा कर दी है. पहले चरण में 340 लाभुकों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई है. इस परियोजना की आधारशिला तत्कालीन सीएम रघुवर दास के कार्यकाल के दौरान 2018 में रखी गई थी, जिसे 2023 मे पूरा करना था लेकिन तकनीकी कारणों से दो साल देर से योजना पूरी हुई है. अपने नए घर की चाबी पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी.

लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस मौके पर सांसद और विधायक ने लाभुकों को बधाई दी. सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत पीएम मोदी अब तक 12 करोड़ लोगों को आवास दे चुके हैं. इस साल 3 करोड़ लाभुकों को घर मिलने वाला है. उन्होंने बताया कि सरकार गरीबों को उनका हक अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित है.