Newshaat_Logo

कांग्रेस-राजद में बयानबाजी तेज, भोला यादव ने कहा- हार की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती कांग्रेस

Ranchi: भोला यादव ने कहा कि महागठबंधन के सहयोगी दलों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और कांग्रेस को पहले अपने भीतर झांककर देखना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के पीछे कांग्रेस की रणनीतिक कमजोरियां और आंतरिक समस्याएं जिम्मेदार हैं. 
 
JHARKHAND

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव में हार-जीत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस की ओर से सहयोगी दलों पर लगाए गए आरोपों के बीच राजद नेता भोला यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी कमियों और राजनीतिक विफलता को छिपाने के लिए राजद पर हार का ठीकरा फोड़ रही है.

Bhola Yadav (@bholayadav.rjd) • Instagram photos and videos

भोला यादव ने कहा कि महागठबंधन के सहयोगी दलों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और कांग्रेस को पहले अपने भीतर झांककर देखना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के पीछे कांग्रेस की रणनीतिक कमजोरियां और आंतरिक समस्याएं जिम्मेदार हैं. 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू ने राजद और सीपीआई माले पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया. राजद के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा चुनाव के लिए राजद के इलेक्शन एजेंट बने भोला यादव ने के राजू के बयान को गैर जरूरी और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि अपनी हार का ठीकरा हम पर फोड़ने से पहले कांग्रेस अपने गिरेबां में झांके.

भोला यादव ने कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव की आइडियोलॉजी आइडियोलॉजी हमेशा सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता का रहा है. उन्होंने कभी भी सांप्रदायिक शक्ति से हाथ नहीं मिलाया. भोला यादव ने कहा कि लालू यादव कई बार जेल गए, कई केसों में फंसे, कई तरह की परेशानियां झेले, बावजूद उन्होंने सांप्रदायिक शक्तियों से हाथ नहीं मिलाया तो अब क्यों हाथ मिलाएंगे.

भोला यादव ने झारखंड राज्यसभा चुनाव में मतदान को लेकर कहा कि नेता का निर्देश था कि पार्टी के चारों विधायक कांग्रेस उम्मीदवार प्रणाव झा के पक्ष में वोट करेंगे. उन्होंने कहा कि वे खुद पर्यवेक्षक थे और चारों विधायकों ने उन्हें दिखाया, जिसमें प्रथम वरीयता के आधार पर सभी ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट किया. भोला यादव ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि यह निराधार है और जितनी निंदा की जाए, कम है. वे अपनी खोट को ढकने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. पहले अपने आप में मंथन करें, तब दूसरों पर आरोप लगाएं.

राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कहा कि राजद ऐसी पार्टी है, जिन्होंने बुरे समय में भी कांग्रेस का साथ दिया है. उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि के राजू का क्या अस्तित्व है, वे जानते हैं. जनता पर राजद विधायकों को लेकर फैले गलत संदेश पर भोला यादव ने कहा कि इसे दूर करने के लिए प्रदेश राजद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा है. भोला यादव ने कहा कि मरना मिटना कबूल करेंगे, लेकिन सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे.