Newshaat_Logo

झारखंड में बड़ा एक्शन: रिम्स में CID की टीम पहुंची, एडमिशन अनियमितताओं की पड़ताल

Ranchi: मिली जानकारी के अनुसार, पिछले शैक्षणिक सत्र में रिम्स में हुए कुछ एडमिशन को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं. इन शिकायतों में नियमों को ताक पर रखकर अयोग्य छात्रों को दाखिला देने के आरोप हैं.
 
JHARKHAND

Ranchi: राजधानी रांची स्थित रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में एडमिशन प्रक्रिया को लेकर सामने आई अनियमितताओं के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को CID की टीम ने रिम्स परिसर में दबिश देकर प्रवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी. इस कार्रवाई से रिम्स प्रशासन में हड़कंप मच गया है. सूत्रों के मुताबिक, CID की टीम ने मेडिकल और पैरामेडिकल कोर्स में हुए नामांकन से संबंधित फाइलें, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला.

रांची रिम्स से बाल कैदी फरार, पेट दर्द की शिकायत पर लाया गया था अस्पताल

सीआईडी अधिकारियों के मुताबिक, नामांकन और टेंडर में हुई गड़बड़ियों को लेकर यह जांच की जा रही है. यह कार्रवाई पिछले वर्ष (सत्र) में हुए एडमिशन से जुड़ी गंभीर गड़बड़ियों और शिकायतों को लेकर की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले शैक्षणिक सत्र में रिम्स में हुए कुछ एडमिशन को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं. इन शिकायतों में नियमों को ताक पर रखकर अयोग्य छात्रों को दाखिला देने के आरोप हैं. शुरुआती जांच में मामले को गंभीर पाते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर सीआईडी ने इसका जिम्मा संभाला और आज यह बड़ी कार्रवाई की.

रिम्स में CID की दबिश, एडमिशन में हुई अनियमितताओं की जांच शुरू

स्वास्थ मंत्री ने दी जानकारी

मामले को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि एडमिशन के लिए हुई काउंसलिंग में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. मंत्री के अनुसार, उन्हें यह जानकारी मिली थी कि काउंसलिंग के दौरान फर्जी कागजात जमा किए गए थे. जिसके बाद उन्होंने इसके लिए सभी मेडिकल कालेजों की जांच की सिफारिश की थी.