Newshaat_Logo

विनीत तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन: हत्या के आरोपी पर शिकंजा, गाड़ियां सीज..आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी

Palamu:  25 अप्रैल की रात पलामू के मेदिनीनगर के रेडमा समदा आहर के इलाके से विनीत तिवारी नाम के युवक का अपहरण करके उसकी हत्या की गई थी. 25 अप्रैल को विनीत तिवारी का अपरहण हुआ था और 26 अप्रैल को उसका शव बरामद हुआ था.
 
JHARKHAND

Palamu: चर्चित विनीत हत्याकांड में पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के घर की गाड़ियों को जब्त किया है, जबकि प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के घर को गिराने की तैयारी की जा रही है.

आरोपियों के खिलाफ सख्त होगी कार्रवाई: एसपी

दरअसल, प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल अपराध की दुनिया में एक बड़ा नाम है. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उनके खिलाफ जो भी प्रावधान हैं, उसके तहत कार्रवाई की जा रही है, साथ ही तीनों जब्त गाड़ियों की डिटेल परिवहन विभाग से मांगी गई है. जिन-जिन लोगों का नाम आएगा, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने आरोपियों को दिया सरेंडर करने का अल्टीमेटम

एसपी ने बताया कि फिलहाल गाड़ियों को जब्त किया गया है और कुर्की की भी कार्रवाई की जा रही है. पलामू पुलिस सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त है और चेतावनी देती है कि वह आत्मसमर्पण करें नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. विनीत तिवारी हत्याकांड से जुड़े आरोपियों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है और उनकी संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा.

बता दें कि 25 अप्रैल की रात पलामू के मेदिनीनगर के रेडमा समदा आहर के इलाके से विनीत तिवारी नाम के युवक का अपहरण करके उसकी हत्या की गई थी. 25 अप्रैल को विनीत तिवारी का अपरहण हुआ था और 26 अप्रैल को उसका शव बरामद हुआ था. हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल फरार चल रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.