Newshaat_Logo

BIG BREAKING: झारखंड में दर्दनाक हादसा! मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत...CM ने जताया शोक

Jamshedpur:  झारखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई. हादसे की खबर सामने आने के बाद शोक की लहर है. मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. घटना के बाद परिवार और करीबियों में मातम का माहौल है.
 
JHARKHAND

Jamshedpur: जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में गोड्डा जिले के महगामा की विधायक व राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत चार की मौत हो गई. मृतकों में तृषा सिंह के अलावा एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं. यह हादसा जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी मरीन ड्राइव पर कार और ट्रक की टक्कर में हुई.

झारखंडः मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का सड़क हादसे में निधन, जमशेदपुर हाइवे  पर ट्रक से टक्कर में कार सवार 4 की मौत - jharkhand minister deepika pandey  singh ...

मरने वालों के नाम हैं- सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और तृषा पांडेय सिंह. बताया जाता है कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार, दोमुहानी मरीन ड्राइव सड़क पर पहले से खड़े ट्रक से जा टकरायी. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार इतनी बुरी हालत में थी कि इसको गैस कटर से काटकर मृतकों का शव निकालना पड़ा. शवों को एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है. मंत्री की बेटी XLRI की छात्रा थी. घटना की सूचना मिलते ही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह रांची से जमशेदपुर के लिए निकल गईं हैं.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है.

JHARKHAND

अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है. इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं.

मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.