Newshaat_Logo

रांची में आज बड़ा कार्यक्रम, CJI सूर्यकांत करेंगे हाईटेक डेटा सेंटर का उद्घाटन

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत आज झारखंड पहुंचेंगे. अपने दौरे के दौरान वह करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना को न्यायिक व्यवस्था के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है. डेटा सेंटर के शुरू होने से न्यायिक कार्यों से जुड़े डिजिटल सिस्टम और तकनीकी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
 
JHARKHAND

CJI Surya Kant Jharkhand Visit: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे के दौरान देवघर से लेकर रांची तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सबसे पहले वह देवघर सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे रांची पहुंचकर झारखंड हाईकोर्ट में 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान हाईकोर्ट की नई वेबसाइट और कई डिजिटल सुविधाओं की भी शुरुआत होगी।

Cji Suryakant London,लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में बवाल, भारतीय  उच्चायोग बोला- असभ्यता स्वीकार नहीं करेंगे - chaos erupts at chief justice  surya kant lecture in ...

देवघर में 10 हजार से अधिक लोगों को मिलेगी सरकारी योजनाओं की सौगात

CJI सूर्यकांत देवघर में आयोजित विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शिविर के दौरान पीड़ितों को मुआवजे के चेक वितरित किए जाएंगे। वहीं, प्रोजेक्ट शिशु के लाभुकों को भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत 10 हजार से अधिक लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा।

रांची और पलामू में डिजिटल विधिक सहायता क्लिनिक की शुरुआत

देवघर में आयोजित कार्यक्रम से ही CJI डिजिटल माध्यम से रांची और पलामू में विधिक सहायता क्लिनिकों का उद्घाटन करेंगे। इन क्लिनिकों के माध्यम से आम लोगों को कानूनी सलाह और सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। खासकर जरूरतमंद लोगों के लिए न्याय तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

35 करोड़ के डेटा सेंटर से हाईकोर्ट का डिजिटल सिस्टम होगा मजबूत

देवघर के कार्यक्रम के बाद CJI सूर्यकांत शाम 7:30 बजे रांची के धुर्वा स्थित झारखंड हाईकोर्ट पहुंचेंगे। यहां वह करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

इस डेटा सेंटर के शुरू होने से झारखंड हाईकोर्ट के साथ राज्य की अधीनस्थ अदालतों का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा। इससे न्यायिक रिकॉर्ड की सुरक्षा, सूचनाओं के बेहतर प्रबंधन और डिजिटल सेवाओं के संचालन में मदद मिलने की उम्मीद है।

हाईकोर्ट की नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप भी होंगे लॉन्च

इस समारोह में झारखंड हाईकोर्ट की नई आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा हाईकोर्ट और जिला अदालतों के लिए iOS मोबाइल ऐप तथा ऑनलाइन सर्टिफाइड कॉपी मॉड्यूल की शुरुआत होगी।

अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्सनलाइज्ड कॉज लिस्ट की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इससे वकीलों को अपने मुकदमों की सुनवाई से संबंधित जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।

CJI सूर्यकांत का यह दौरा झारखंड में विधिक सहायता सेवाओं के विस्तार और न्यायिक व्यवस्था के डिजिटल आधुनिकीकरण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।