Newshaat_Logo

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट,17 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट..50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात...

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें देवघर, पाकुड़, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा, सरायकेला, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम जैसे जिले शामिल हैं. यहां पर अच्छी खासी शाम में बारिश की संभावना जताई गई है.
 
Jharkhand-Weather

Jharkhand Weather Update: क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से झारखंड का मौसम बदल गया है. प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों ने डेरा डाल रखा है और तेज हवाओं की वजह से तापमान में कमी आई है. इससे मौसम सुहावना हो गया है. झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार की शाम होते ही आंशिक बादल छाने लगे थे. वहीं, शाम के करीब 7 बजते-बजते अच्छी खासी झमाझम बारिश होने लगी. इस बारिश की वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया. जहां ठंडी हवा और हल्की-हल्की बौछारों ने मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया. इस तरह के हालात सरायकेला से लेकर जमशेदपुर और गिरिडीह जैसे जिले में भी देखने को मिला. आज भी झारखंड के 17 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा गिरिडीह, जामताड़ा, सरायकेला, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम में बारिश और ठनका गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इस जिलों के लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

वहीं, झारखंड के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें देवघर, पाकुड़, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा, सरायकेला, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम जैसे जिले शामिल हैं. यहां पर अच्छी खासी शाम में बारिश की संभावना जताई गई है. हवा यहां पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. ऐसे में घर से बाहर निकलते हैं तो थोड़ा सावधान रहें और किसी सुरक्षित स्थान पर ही शरण लें.

वहीं, पिछले 24 घंटे में सरायकेला में सबसे अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम तापमान 17.1 लातेहार में दर्ज किया गया है. वहीं, आज भी लगभग हर एक जिले का अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच देखे जाने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.