Movie prime

जमशेदपुर में छिपकर रह रहा था बिहार का मोस्ट वांटेड अपराधी, STF ने किया गिरफ्तार

Jharkhand Desk: साल 2023 में पटना के शास्त्रीनगर क्षेत्र में बाइकर्स गैंग के बीच हुए आपसी वर्चस्व की लड़ाई में उज्ज्वल उर्फ धोनी की हत्या मामले में दिवाकर सिंह का नाम चर्चा में आया था. इस हत्याकांड में दिवाकर सिंह भी नामजद था. 
 
JHARKHAND CRIME NEWS

Jharkhand Desk: झारखंड पुलिस के सहयोग से बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने जमशेदपुर से बिहार के पटना जिले के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल दिवाकर सिंह को गिरफ्तार किया है. बता दें दिवाकर सिंह पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी रोड का निवासी है. उसपर हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज है. साल 2023 में पटना के शास्त्रीनगर क्षेत्र में बाइकर्स गैंग के बीच हुए आपसी वर्चस्व की लड़ाई में उज्ज्वल उर्फ धोनी की हत्या मामले में दिवाकर सिंह का नाम चर्चा में आया था. इस हत्याकांड में दिवाकर सिंह भी नामजद था. इसके अलावा पटना के शास्त्रीनगर में एक और हत्या के मामले सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है. पुलिस के मुताबिक, दिवाकर सिंह उज्ज्वल उर्फ धोनी की हत्या के बाद लगातार फरार चल रहा था. उसे पकड़ने के लिए पटना पुलिस ने कई बार कोशिश की लेकिन पुलिस के हाथ से बच निकलने में दिवाकर सफल रहता था.

उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता को देखते हुए उसका नाम पटना के टॉप 10 अपराधियों के सूची में शामिल कर दिया गया. ऐसे में बिहार STF को यह सूचना मिली कि दिवाकर गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में रह रहा था. मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले बिहार STF ने उसकी लोकेशन की पुष्टि की. इसके बाद सूचना पुष्टि होते ही  बिहार एसटीएफ ने तुरंत झारखंड पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया और एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें दिवाकर सिंह की गिरफ्तारी हुई.