Newshaat_Logo

मतगणना रुझानों में भाजपा आगे, चंपाई सोरेन बोले– जनता ने साफ संकेत दे दिया है

Champai Soren: “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा.” आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक, भाजपा का एकछत्र राज है. सुशासन के मुद्दे पर केंद्र में तीन बार एवं अधिकतर राज्यों में सरकार बना चुकी भाजपा को मिल रहा यह जन-समर्थन अभूतपूर्व है.
 
CHAMPAI SOREN

Champai Soren: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव की गिनती में भाजपा को मिल रही बढ़त पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने इस जनादेश को जनता का स्पष्ट समर्थन बताते हुए भाजपा की नीतियों और नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया को जाहिर किया है. 

एक्स पर किया पोस्ट 

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने ने कहा कि किसी जमाने में अरब सागर के तट पर अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था – “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा.” आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक, भाजपा का एकछत्र राज है. सुशासन के मुद्दे पर केंद्र में तीन बार एवं अधिकतर राज्यों में सरकार बना चुकी भाजपा को मिल रहा यह जन-समर्थन अभूतपूर्व है. बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं तुष्टिकरण के बल पर सत्ता हासिल करने वालों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल अब विकास एवं सुशासन की राह पर चलेगा. पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु समेत पूरे देश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.